संगीत मय वातावरण में महिला मंडली ने किया भव्य सुंदरकांड का आयोजन: प्रतिमा मिश्रा
रीवा (मध्य प्रदेश) अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज (रीवा) की महिला मोर्चा इकाई की सक्रिय सदस्य प्रतिमा मिश्रा के सौजन्य से पीटीएस स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में भव्य सुंदरकांड, हनुमान चालीसा पाठ एवं संगीतमय भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने पूरे भक्ति-भाव और उत्साह के साथ हिस्सा लिया और भक्ति भजनों की धुन पर झूमती व नृत्य करती नजर आईं।
वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं विंध्य कोकिला की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा की वरिष्ठ पदाधिकारियों और प्रमुख समाजसेविकाओं ने सहभागिता कर आयोजन को और अधिक गरिमामय बनाया।
विशेष रूप से उपस्थित गणमान्य सदस्य
-
विमला शुक्ला (संभाग अध्यक्ष)
-
निर्मला तिवारी (संभाग संयोजिका)
-
प्रिया द्विवेदी (संभाग संगठन महामंत्री)
-
सत्यभामा तिवारी (जिला प्रभारी)
-
जय श्री पांडे
-
ममता पांडे (जिला उपाध्यक्ष)
-
संजना पाठक (जिला सचिव)
-
प्रतिमा मिश्रा (आयोजक)
इसके साथ ही रितु पांडे, प्रिया उपाध्याय, आशा तिवारी, निर्मला मिश्रा, सरोज पांडे, सुधा मिश्रा, और सुधा तिवारी सहित विंध्य क्षेत्र की सुप्रसिद्ध गायिका 'विंध्य कोकिला' मणिमाला जी की विशेष गरिमामयी उपस्थिति रही।
सैकड़ों महिलाओं ने लिया भक्ति रस का आनंद
पीटीएस हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित इस सुंदरकांड पाठ के दौरान माहौल पूरी तरह से धर्ममय और ऊर्जावान बना रहा। स्थानीय महिलाओं और श्रद्धालुजनों ने एक साथ बैठकर सुंदरकांड का पाठ किया और तत्पश्चात आयोजित भजन-कीर्तन में विंध्य कोकिला मणिमाला जी व अन्य सदस्यों द्वारा प्रस्तुत भजनों का आनंद लिया। आयोजन के अंत में महाआरती के बाद सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया।
