महीयसी महादेवी वर्मा मंडल स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता आज आयोजित होगी

The Mahayasi Mahadevi Verma Mandal level debate competition will be held today.
 
महीयसी महादेवी वर्मा मंडल स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता आज आयोजित होगी
लखनऊ, 19 नवम्बर 2025।  महीयसी महादेवी वर्मा मंडल स्तरीय वाद–विवाद प्रतियोगिता का आयोजन 20 नवम्बर 2025 को राजकीय इंटर कॉलेज, निशातगंज में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल के छह जिलों—लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुरखीरी, उन्नाव और रायबरेली—के जिला स्तरीय विजेता छात्र प्रतिभाग करेंगे।

प्रतियोगिता की तैयारियाँ पूर्ण

जे.डी. लखनऊ मंडल कार्यालय के विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियाँ राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज के प्रधानाचार्य द्वारा पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के निष्पक्ष मूल्यांकन हेतु अनुभवी निर्णायक मंडल की नियुक्ति कर दी गई है। प्रतियोगिता का आरंभ सुबह 9 बजे से होगा।

छात्रों में विकसित होती है अभिव्यक्ति और संप्रेषण क्षमता

डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि वाद–विवाद प्रतियोगिता न केवल विद्यार्थियों में तर्क क्षमता का विकास करती है, बल्कि उनकी अभिव्यक्ति, संप्रेषण कौशल और आत्मविश्वास को भी मजबूत बनाती है।

सभी जिलों से प्राप्त हुए परिणाम

संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ मंडल डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मंडल के सभी जिलों से जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के परिणाम प्राप्त हो चुके हैं। सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने जनपदों से चयनित प्रतिभागियों को समय से प्रतियोगिता में प्रतिभाग सुनिश्चित करवाएँ।

Tags