पॉयनियर पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मेजर ध्यानचंद का जन्मदिव

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एम.पी. तिवारी, प्रबंधक इं. आकाश तिवारी, निदेशक प्रकृति तिवारी एवं उपप्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक डॉ. एम.पी. तिवारी ने विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के जीवन और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को हुआ था। भारतीय हॉकी में उनके असाधारण योगदान और गेंद पर शानदार नियंत्रण के कारण उन्हें ‘हॉकी का जादूगर’ कहा जाता है। उनकी जयंती के अवसर पर देशभर में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।

इसके बाद विद्यालय के प्रबंध निदेशक के नेतृत्व एवं टीम कोच अमित राना के निर्देशन में हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। विद्यालय की दो टीमों के बीच आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हॉकी टीम में अंश श्रीवास्तव (कप्तान), विवेक, निशांत शुक्ला, अंश गौतम, ओम गुप्ता, अंकित चौधरी, देवेश सिंह, देवांश सिंह, राजन कश्यप, सुमित मिश्रा और प्रकाश धर दूबे सहित अन्य विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। सहयोगी टीम में महेश शुक्ला, हर्ष सिंह, हेमंत रावत, आर्यन सिंह, सक्षम सोनी, प्रिंस तिवारी, आदित्य पाल एवं अनमोल सिंह आदि शामिल रहे।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। प्री-प्राइमरी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए जिग-जैग रेस तथा प्राइमरी वर्ग के लिए दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के भाषण सत्र में शिवांस हेत, प्रथमेश तिवारी, प्रज्ञा पाण्डेय, मोहनी जायसवाल एवं कार्तिक श्रीवास्तव ने मेजर ध्यानचंद के जीवन, खेल के प्रति उनके समर्पण और उपलब्धियों पर अपने विचार व्यक्त किए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत ‘चक दे इंडिया’ पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। आराध्या, सिमर, श्रेयसी, सुभिक्षा एवं हिमांशी की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उत्साह और उमंग भर दी।
समापन अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों से खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा अनुशासन, मेहनत और टीम भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पूनम चौहान, लता श्रीवास्तव, रूबी त्रिपाठी, किरन मिश्रा, उर्वशी शुक्ला, रीतू श्रीवास्तव, आकांक्षा मिश्रा, जया शुक्ला, सची सिंह, रेसू तिवारी, उमेश तिवारी, अभिषेक जायसवाल एवं विजय शंकर सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
