मेकमाईट्रिप ने लॉन्च किया ‘ट्रैवल का मुहूर्त सेल’ का दूसरा संस्करण, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्राओं पर मिलेंगे ऑफर

14 नवंबर 2026 से शुरू हुई सेल में 30 हजार से अधिक घरेलू और 3,500 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय होटल व प्रॉपर्टी शामिल। 35 एयरलाइंस और 8 बैंक भी अभियान से जुड़े।

 
मेकमाईट्रिप ने लॉन्च किया ‘ट्रैवल का मुहूर्त सेल’ का दूसरा संस्करण, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्राओं पर मिलेंगे ऑफर

लखनऊ। ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी मेकमाईट्रिप ने साल के अंत में छुट्टियां मनाने की योजना बना रहे यात्रियों के लिए ‘ट्रैवल का मुहूर्त सेल’ के दूसरे संस्करण की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, यह सेल 14 नवंबर 2026 से शुरू हो गई है। इसमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय होटल, फ्लाइट, होमस्टे, विला और हॉलिडे पैकेज सहित यात्रा से जुड़ी कई सेवाओं पर विशेष ऑफर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

इस अभियान में 30,000 से अधिक घरेलू और 3,500 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय प्रॉपर्टी भाग ले रही हैं। इनमें होटल चेन, रिसॉर्ट, स्वतंत्र होटल, होमस्टे और विला शामिल हैं। इसके अलावा 35 घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस और आठ बैंक भी इस सेल के साझेदार बने हैं।

यात्रियों को पहले से छुट्टियों की योजना बनाने का मौका

मेकमाईट्रिप के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (कॉरपोरेट, फ्लाइट्स, जीसीसी और मार्केटिंग) राज ऋषि सिंह ने कहा कि भारत में लोग शॉपिंग फेस्टिवल सेल का इंतजार करते हैं। इसी तरह कंपनी चाहती है कि यात्रा की योजना बनाने के लिए भी एक खास सीजन और तय समय हो।

उन्होंने बताया कि ‘ट्रैवल का मुहूर्त सेल’ के दूसरे संस्करण का उद्देश्य इसे केवल एक सामान्य ऑफर अभियान तक सीमित न रखकर यात्रियों के लिए भरोसेमंद बुकिंग अवसर बनाना है। कंपनी चाहती है कि लोग साल के अंत की छुट्टियों की योजना पहले से बना सकें और उन्हें विभिन्न सेवाओं पर बचत का लाभ मिले। इससे ट्रैवल पार्टनर्स को भी पीक सीजन की मांग का पहले से अनुमान लगाने और तैयारी करने में मदद मिलेगी।

फ्लाइट से लेकर होटल और वीजा सेवाओं तक पर ऑफर

कंपनी के अनुसार, साल के अंत में यात्रा की योजना बनाते समय यात्रियों को बढ़ती कीमतों और सीमित उपलब्धता की चिंता रहती है। ऐसे में यह सेल पहले से बुकिंग करने का अवसर उपलब्ध कराती है।

इस अभियान के तहत फ्लाइट, होटल, होमस्टे, हॉलिडे पैकेज, बस, कैब, ट्रेन, टूर एवं आकर्षण स्थलों की बुकिंग के साथ फॉरेक्स और वीजा सेवाओं पर भी ऑफर दिए जा रहे हैं।

देश-विदेश के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर विशेष ध्यान

सेल में छोटी और लंबी दूरी की यात्राओं के लिए कई लोकप्रिय पर्यटन स्थलों को शामिल किया गया है। घरेलू विकल्पों में कूर्ग, अंडमान, लक्षद्वीप, जम्मू-कश्मीर, केरल, राजस्थान, पूर्वोत्तर भारत और गोवा जैसे पर्यटन स्थल शामिल हैं।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के लिए जापान, दुबई, मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड, वियतनाम, श्रीलंका, ब्रिटेन और यूरोप के अन्य लोकप्रिय स्थलों को भी अभियान में जगह दी गई है।

इसके अलावा कई अंतरराष्ट्रीय मनोरंजन और पर्यटन आकर्षण भी इस सेल का हिस्सा हैं। इनमें संयुक्त अरब अमीरात का फेरारी वर्ल्ड, सिंगापुर के यूनिवर्सल स्टूडियोज और मैडम तुसाद, मंडाई वाइल्डलाइफ ग्रुप के नाइट सफारी और सिंगापुर जू तथा वियतनाम का सन वर्ल्ड बा ना हिल्स शामिल हैं।

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के साथ छह फिल्मों का कैंपेन

‘ट्रैवल का मुहूर्त सेल’ के प्रचार के लिए मेकमाईट्रिप ने छह फिल्मों का नया विज्ञापन अभियान भी शुरू किया है। इसमें कंपनी के ब्रांड एंबेसडर आलिया भट्ट और रणवीर सिंह नजर आएंगे।

इन फिल्मों के जरिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट, होटल, विला, अपार्टमेंट, हॉलिडे पैकेज और आउटस्टेशन कैब सहित सेल के विभिन्न ऑफर को दर्शाया गया है। अभियान की रचनात्मक अवधारणा क्रिएटिव एजेंसी टैलेंटेड ने तैयार की है।

कंपनी का लक्ष्य इस पहल के माध्यम से यात्रियों को साल के अंत की छुट्टियों के लिए समय रहते योजना बनाने और उपलब्ध ऑफर का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Tags