प्रबंध समिति की बैठक
Management Committee Meeting
Thu, 29 Jan 2026
गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक दिनांक 31 जनवरी 2026 (शनिवार) को पूर्वान्ह 10:00 बजे श्री संजय निगम (सचिव) के निवास
पता : 3/378, विवेक खंड, गोमतीनगर, लखनऊ
में निम्नलिखित एजेंडा के साथ आहूत की जा रही है।
महासमिति की प्रबंध समिति के समस्त पदाधिकारियों से अनुरोध है कि बैठक प्रारंभ होने से कम से कम 5 मिनट पूर्व अपने स्थान ग्रहण करें।
बैठक का एजेंडा :
-
पूर्व बैठक की कार्यवाही की पुष्टि
-
महासचिव की रिपोर्ट
-
वार्षिकोत्सव 2026 स्मारिका के प्रकाशन पर चर्चा
-
सम्मान हेतु विशिष्ट व्यक्तियों के चयन पर विचार
-
साफ-सफाई संबंधी विषय
-
अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषय
-
कोषाध्यक्ष की रिपोर्ट
धन्यवाद।
(डॉ. राघवेंद्र शुक्ल)
महासचिव
गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति
