मणिपालसिग्ना सर्व को मिला 'प्रोडक्ट ऑफ द ईयर 2025' का सम्मान

Manipalsigna Service received 'Product of the Year 2025'
 
ऑफ द ईयर 2025

इंदौर, अगस्त 2025: भारत की अग्रणी स्टैंडअलोन हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों में से एक मणिपालसिग्ना हेल्थ इंश्योरेंस को उसके प्रमुख स्वास्थ्य बीमा उत्पाद ‘मणिपालसिग्ना सर्व:’ के लिए प्रतिष्ठित ‘प्रोडक्ट ऑफ द ईयर 2025’ अवॉर्ड से नवाजा गया है। यह सम्मान हेल्थ इंश्योरेंस श्रेणी में दिया गया और इसका ऐलान प्रोडक्ट ऑफ द ईयर (POY) अवॉर्ड्स के 17वें संस्करण के दौरान किया गया।

यह अवॉर्ड उत्पाद की नवोन्मेषी विशेषताओं, उपभोक्ताओं के बीच मजबूत स्वीकार्यता और बदलती स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार डिजाइन को मान्यता देता है।

प्रोडक्ट ऑफ द ईयर उपभोक्ता मतों पर आधारित दुनिया का सबसे बड़ा अवॉर्ड प्रोग्राम है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्पाद नवाचार में उत्कृष्टता के प्रतीक के रूप में मान्यता प्राप्त है। भारत में यह अवॉर्ड नीलसनIQ द्वारा किए गए स्वतंत्र उपभोक्ता सर्वेक्षण पर आधारित होता है।

कंपनी की प्रतिक्रिया

श्री शशांक चापेकर (चीफ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर, मणिपालसिग्ना हेल्थ इंश्योरेंस) ने इस अवसर पर कहा:सर्व: एक ऐसा समावेशी हेल्थ इंश्योरेंस समाधान है जिसे पूरे भारत के नागरिकों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है, चाहे वे मेट्रो शहरों में रहते हों या ग्रामीण क्षेत्रों में। affordability, accessibility और innovation – ये तीनों पहलू इस उत्पाद की विशेषता हैं।”

सुश्री सपना देसाई (चीफ मार्केटिंग ऑफिसर) ने बताया:सर्व:’ नाम ही दर्शाता है कि यह योजना हर किसी के लिए है। इसका डिज़ाइन इस सोच से प्रेरित है कि कोई भी व्यक्ति अपनी सामाजिक या आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना गुणवत्ता स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बना सके।

मणिपालसिग्ना सर्व:’ की प्रमुख विशेषताएं

यह उत्पाद तीन अलग-अलग वेरिएंट में उपलब्ध है, जो विभिन्न जरूरतों के अनुसार तैयार किए गए हैं:

  • सर्व: उत्तम – अत्यधिक कस्टमाइज़ेबल प्लान जो अनलिमिटेड कवरेज के साथ आता है और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के दौरान संपूर्ण सुरक्षा प्रदान करता है।

  • सर्व: परम – जीरो वेटिंग पीरियड के साथ तुरंत कवरेज उपलब्ध कराता है, जिससे बिना किसी देरी के मानसिक और वित्तीय शांति मिलती है।

  • सर्व: प्रथम – एक बेसिक हेल्थ इंश्योरेंस विकल्प जो नए ग्राहकों या अतिरिक्त सुरक्षा चाहने वालों के लिए उपयुक्त है।