बाल निकुंज गर्ल्स एकेडमी की पूर्व छात्रा मानसी चौधरी बनीं वैज्ञानिक
Mansi Chaudhary, a former student of Bal Nikunj Girls Academy, became a scientist
Sun, 10 Aug 2025
लखनऊ। बेलीगारद, अलीगंज स्थित बाल निकुंज गर्ल्स एकेडमी की इंटरमीडिएट (सत्र 2020) की प्रतिभाशाली पूर्व छात्रा मानसी चौधरी ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए भारत सरकार के उपक्रम न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) में साइंटिफिक ऑफिसर पद पर चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
मानसी, स्वर्गीय श्री रविशंकर चौधरी की पुत्री हैं और बेलीगारद सेक्टर 'पी', अलीगंज, लखनऊ में निवास करती हैं। खास बात यह है कि उन्होंने यह सफलता किसी कोचिंग या ट्यूशन के सहारे नहीं, बल्कि केवल बुनियादी पाठ्यपुस्तकों पर भरोसा करते हुए हासिल की। उनका यह सफर इस बात का उदाहरण है कि यदि निश्चय दृढ़ और लक्ष्य स्पष्ट हो, तो सफलता निश्चित है।
पिछले दो वर्षों में इस विद्यालय के चार छात्र-छात्राओं ने वैज्ञानिक क्षेत्र में कदम रखकर संस्थान की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाई दी है।
मानसी की इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय की प्रबंधिका पुष्पा जायसवाल, प्रबंध निदेशक एच. एन. जायसवाल, प्रधानाचार्या डॉ. अनूप कुमारी शुक्ला, कोऑर्डिनेटर सुधीर मिश्रा सहित सभी गुरुजनों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
