एनसीपी के कई नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा, राजेन्द्र पाल गौतम बोले- उत्तर प्रदेश में कांग्रेस परिवार लगातार मजबूत हो रहा है

Several NCP leaders have joined the Congress; Rajendra Pal Gautam stated that the Congress family is continuously strengthening in Uttar Pradesh.
 
sbsb
लखनऊ, 7 जुलाई। उत्तर प्रदेश की राजनीति में सोमवार को कई नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में एनसीपी (एस.पी.) के प्रदेश उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह, एनसीपी (ए.पी.) अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय संयोजक विजेंदर वाल्मीकि तथा न्यायिक सेवा संगठन के अध्यक्ष धनंजय पासी ने अपने-अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

sbsb

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि सभी नए साथियों का कांग्रेस परिवार में स्वागत है। उन्होंने कहा कि विभिन्न दलों और संगठनों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का कांग्रेस से जुड़ना इस बात का संकेत है कि उत्तर प्रदेश में बदलाव की इच्छा मजबूत हो रही है। उनके अनुसार संविधान, सामाजिक न्याय, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस का जनाधार लगातार बढ़ रहा है।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से न्यायपूर्ण, समावेशी और मजबूत उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

Tags