अमर बलिदानी अग्निवीर इन्द्रजीत गुप्ता को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई
A final farewell to immortal martyr Agniveer Indrajit Gupta with military honours
Wed, 1 Apr 2026
29 मार्च 2026 को सीतापुर जनपद के पकरिया ग्राम के मूल निवासी तथा वर्तमान में नौरंगाबाद, लखीमपुर में रहने वाले अमर बलिदानी सैनिक (अग्निवीर) इन्द्रजीत गुप्ता के गांव में आयोजित अंतिम संस्कार में शामिल होने का अवसर मिला। उनके असमय एवं दुखद निधन से जिले के सैनिकों तथा समाज में गहरा शोक व्याप्त है।
शहीद सैनिक को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जिला खीरी के अवध प्रांत सचिव सूबेदार विनोद कुमार तिवारी (सेवानिवृत्त), जिला अध्यक्ष दिनेश चन्द्र शर्मा, रोहित कुमार शुक्ला सहित सीतापुर जनपद के अनेक पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। सभी ने नम आंखों से वीर जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
