अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व सैनिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
इस अवसर पर कॉलोनी के निवासियों तथा पूर्व सैनिकों ने सूबेदार मेजर ब्रह्मेश्वर सिंह के निर्देशन में संयुक्त रूप से योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में परिषद के अवध प्रांत अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल बीरेंद्र सिंह तोमर, प्रांत महासचिव सूबेदार मेजर बी.एल. वर्मा, प्रांत संगठन सचिव ऑक्जिलियरी लेफ्टिनेंट अनिल कुमार सिंह, लखनऊ जिला अध्यक्ष वारंट ऑफिसर ललित मोहन पंत, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य नायब सूबेदार देशबंधु श्रीवास्तव सहित अनेक पूर्व सैनिकों एवं मातृशक्ति की सक्रिय सहभागिता रही।
योग सत्र के दौरान सूबेदार मेजर ब्रह्मेश्वर सिंह ने योग की आवश्यकता, महत्व तथा इसके शारीरिक एवं मानसिक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और तन्मयता के साथ योगाभ्यास किया। कार्यक्रम प्रातः 7:15 बजे संपन्न हुआ।
समापन अवसर पर अवध प्रांत अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल बीरेंद्र सिंह तोमर ने योग को स्वस्थ, संतुलित एवं अनुशासित जीवन का आधार बताते हुए सभी को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। वहीं वारंट ऑफिसर ललित मोहन पंत ने भी अपने संबोधन में योग के विभिन्न लाभों की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, स्वास्थ्य संवर्धन और सामाजिक जागरूकता के संकल्प के साथ हुआ।
— सूबेदार मेजर बी.एल. वर्मा
महासचिव, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, अवध प्रांत
