ताइक्वांडो हॉल ऑफ फेम इंडिया 2025 में मास्टर मनोज वर्मा को मिला सम्मान, सिविल डिफेंस विभाग का किया गौरव बढ़ाया

Master Manoj Verma honored in Taekwondo Hall of Fame India 2025, increased pride of Civil Defense Department
 
Master Manoj Verma honored in Taekwondo Hall of Fame India 2025, increased pride of Civil Defense Department

लखनऊ ब्यूरो (प्रत्यूष पाण्डेय)।  ताइक्वांडो खेल में चार दशक से भी अधिक समय से उत्कृष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठ खिलाड़ी मास्टर मनोज वर्मा को Taekwondo Hall of Fame India 2025 अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें ताइक्वांडो हॉल ऑफ फेम इंडिया के चेयरमैन ग्रैंड मास्टर जिम्मी आर. जगतियानी द्वारा प्रदान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया (TFI) के अध्यक्ष व एमएलसी पवन सिंह चौहान मौजूद रहे।

40 वर्षों की सेवा को मिला सम्मान

मास्टर मनोज वर्मा, जिन्होंने वर्ष 1985 में हजरतगंज स्थित हलवासिया कोर्ट से अपने ताइक्वांडो करियर की शुरुआत की थी, को “Pioneer of Taekwondo” कैटेगरी में सम्मानित किया गया। वे वर्ष 1990-91 में ब्लैक बेल्ट और 1991-92 में सेकेंड डॉन ब्लैक बेल्ट की उपाधि प्राप्त कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने नेशनल इंस्ट्रक्टर और नेशनल रेफरी की भी मान्यता हासिल की है।

सिविल डिफेंस में भी उत्कृष्ट योगदान

वर्तमान में मास्टर मनोज वर्मा, लखनऊ के सिविल डिफेंस विभाग में सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर के पद पर राजपत्रित अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर उन्हें विभागीय विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से भी नवाजा गया था।साथ ही, उन्होंने 1994 में दिल्ली में आयोजित फायर कंपटीशन में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतकर विभाग और प्रदेश दोनों का मान बढ़ाया था।

खेल संगठनों में भी निभा रहे अहम भूमिका

  • उत्तर प्रदेश आर्म्स रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष

  • लखनऊ रोलबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन में प्रमुख पदभार

इन जिम्मेदारियों को कुशलता से निभाकर मास्टर मनोज वर्मा न केवल खिलाड़ियों को प्रेरणा दे रहे हैं, बल्कि युवा खेल प्रतिभाओं को मंच देने का कार्य भी कर रहे हैं।

अन्य सम्मानित व्यक्तित्व

इस अवसर पर कई अन्य खेल प्रतिभाओं और प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें शामिल हैं:

  • मास्टर महेंद्र मोहन जायसवाल

  • पीटर जगतियानी

  • गौरव सिंह चौहान (कल्कि मार्शल आर्ट के फाउंडर)

  • राजेश कुमार सिंह (खिलाड़ी एवं अधिवक्ता)

  • मास्टर मनोज शर्मा, राम सिंह, और निशा सिंह

बधाई देने वालों की सूची

TFI के उपाध्यक्ष संजय सिंह, जीडी गोयनका स्कूल के चेयरमैन सर्वेश कुमार गोयल, मास्टर रूपकमल नंदी, परख कुमार श्रीवास्तव, सिविल डिफेंस के उपनियंत्रक रविन्द्र कुमार, ऋषि कुमार, ममता रानी, मुकेश कुमार, और रेखा पांडेय सहित अनेक गणमान्यजनों ने मनोज वर्मा को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।

Tags