अयोध्या पहुंचे मॉरीशस के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री के अयोध्या आगमन पर 
महर्षि वाल्मीकि अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया

मॉरीशस के प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि 
मन्दिर में भगवान श्रीरामलला के दर्शन-पूजन किये

 
zfdfg
लखनऊ,  सितम्बर 2025 – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अयोध्या आगमन पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचन्द्र रामगुलाम का महर्षि वाल्मीकि अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री रामगुलाम की धर्मपत्नी श्रीमती वीना रामगुलाम भी उनके साथ रहीं।

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन

हवाई अड्डे पर स्वागत समारोह के बाद मुख्यमंत्री योगी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने मिलकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुँचकर भगवान श्रीरामलला के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का भी प्रधानमंत्री रामगुलाम ने अवलोकन किया।

स्मृति चिन्ह और विदाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके उपरांत, महर्षि वाल्मीकि अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री ने उन्हें विदाई दी।

Tags