Mava Institute of Fine Arts द्वारा किड्स पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

Successful Organization of Kids' Painting Competition by Mava Institute of Fine Arts
 
Successful Organization of Kids' Painting Competition by Mava Institute of Fine Arts

लखनऊ। मावा इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स द्वारा शिव वाटिका में किड्स पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 10 से अधिक स्कूलों के करीब 80 से 100 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता को तीन अलग-अलग समूहों में विभाजित किया गया, जिनमें प्रत्येक समूह को अलग विषय दिए गए, ताकि बच्चों की रचनात्मकता और कल्पनाशीलता को प्रोत्साहन मिल सके।

'kpo

कार्यक्रम के संयोजक धर्मेंद्र सोनी रहे, जिनके नेतृत्व में आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर राष्ट्रवादी चित्रकार मोहन मावा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों की सृजनात्मक क्षमता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में बच्चे मोबाइल पर अधिक समय व्यतीत कर रहे हैं, ऐसे में कला के माध्यम से उनकी सोच और कल्पनाशक्ति को विकसित करना बेहद आवश्यक है।

कार्यक्रम को लेकर बच्चों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने पूरे जोश और लगन के साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिससे आयोजन का माहौल बेहद जीवंत और प्रेरणादायक बन गया।

Tags