रायबरेली में मैक्स हॉस्पिटल की ब्रेस्ट सर्जरी ओपीडी शुरू, महिलाओं को मिलेगी विशेषज्ञ परामर्श सुविधा

Max Hospital launches breast surgery OPD in Raebareli; women to get access to specialist consultation.
 
cddd
रायबरेली। महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ ने रायबरेली में ब्रेस्ट सर्जरी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की है। इस नई सुविधा के माध्यम से अब महिलाओं को ब्रेस्ट से संबंधित रोगों की विशेषज्ञ सलाह के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

यह विशेष ओपीडी प्रत्येक माह के चौथे गुरुवार को आयोजित की जाएगी, जिसमें मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ की ब्रेस्ट एंड एंडोक्राइन सर्जरी विभाग की एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. फराह अरशद मरीजों को परामर्श और उपचार संबंधी मार्गदर्शन देंगी।


डॉ. फराह अरशद ने बताया कि ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के उपचार में समय पर पहचान सबसे अहम भूमिका निभाती है। यदि रोग का शुरुआती चरण में पता चल जाए तो उपचार अधिक प्रभावी होता है और मरीज के पूरी तरह स्वस्थ होने की संभावना भी काफी बढ़ जाती है।


उन्होंने महिलाओं से नियमित जांच कराने, ब्रेस्ट स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करने की अपील की। उनका कहना था कि समय रहते विशेषज्ञ चिकित्सक से सलाह लेने से गंभीर जटिलताओं से बचाव संभव है और महिलाएं स्वस्थ एवं बेहतर जीवन जी सकती हैं।


मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की यह पहल रायबरेली और आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Tags