अमरावती स्पोर्ट्स सिटी में मेदांता क्लीनिक की शुरुआत, ओपीडी से फिजियोथेरेपी तक सेवाएं

Medanta Clinic opens at Amravati Sports City, offering services ranging from OPD to physiotherapy
 
Medanta Clinic opens at Amravati Sports City, offering services ranging from OPD to physiotherapy

लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पाण्डेय)। अमरावती स्पोर्ट्स सिटी में निवास करने वाले लोगों को अब घर के पास ही उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। सोमवार को अमरावती स्पोर्ट्स सिटी प्रबंधन और मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के सहयोग से मेदांता क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। यह क्लीनिक अमरावती स्पोर्ट्स सिटी, टावर सी, आईआईएम रोड, लखनऊ में स्थापित किया गया है। शुभारंभ के अवसर पर निशुल्क मेडिकल कैंप भी आयोजित हुआ, जिसमें निवासियों ने स्वास्थ्य जांच कराई।

क्लीनिक के उद्घाटन अवसर पर अमरावती ग्रुप के फाउंडर एवं चेयरमैन रजनीकांत मिश्रा और रवि प्रकाश पाण्डेय, मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर, जीएम एडमिनिस्ट्रेशन अमित पाठक, सीनियर कंसल्टेंट इंटरनल मेडिसिन डॉ. साक्षी मनचंदा और डॉ. इला पांडेय मौजूद रहे।

अमरावती ग्रुप के चेयरमैन का बयान

रजनीकांत मिश्रा ने कहा, “अमरावती ग्रुप का प्रयास हमेशा से निवासियों को बेहतर खेल, लाइफस्टाइल और अब स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराना है। मेदांता के साथ यह साझेदारी जीवन को और सुविधाजनक बनाने का प्रयास है।”

रवि प्रकाश पाण्डेय ने कहा, “हमारा उद्देश्य निवासियों को सुरक्षित और स्वस्थ जीवन देना है। इस क्लीनिक से विशेषज्ञ डॉक्टरों और आधुनिक सुविधाओं का लाभ लोगों को समय पर मिलेगा, जो अमरावती स्पोर्ट्स सिटी को आत्मनिर्भर टाउनशिप बनाने की दिशा में अहम कदम है।”

मेदांता की ओर से प्रतिक्रिया

डॉ. राकेश कपूर ने कहा, “मेदांता की प्राथमिकता है गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को किफायती दरों पर आमजन तक पहुँचाना। अमरावती स्पोर्ट्स सिटी में क्लीनिक की स्थापना इसी प्रतिबद्धता का उदाहरण है।”

क्लीनिक की प्रमुख सुविधाएँ

  • इंटरनल मेडिसिन से लेकर सुपर स्पेशलिटी ओपीडी

  • स्थायी नर्सिंग स्टाफ उपलब्ध

  • ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी जैसी प्राथमिक जांचें

  • फिजियोथेरेपी सेंटर: विभिन्न प्रकार के दर्द और जॉइंट की समस्याओं से राहत

अमरावती स्पोर्ट्स सिटी में यह पहल न केवल निवासियों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी है, बल्कि आधुनिक और आत्मनिर्भर जीवनशैली का भी हिस्सा है।

Tags