ओमैक्स द पैलेस में मेदांता क्लिनिक की शुरुआत, निवासियों को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं

Medanta Clinic launched at Omaxe The Palace, residents will get modern healthcare facilities
 
Medanta Clinic launched at Omaxe The Palace, residents will get modern healthcare facilities

लखनऊ। ओमैक्स द पैलेस परिसर में रहने वाले लोगों के लिए अब स्वास्थ्य सुविधाएं घर के नजदीक उपलब्ध होंगी। मंगलवार को ओमैक्स प्रबंधन की ओर से निवासियों को मेदांता अस्पताल की क्लिनिक की सौगात दी गई। यह क्लिनिक ओमैक्स द पैलेस के क्लब हाउस में शुरू की गई है, जहां मरीजों को किफायती दरों पर उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएंगी। क्लिनिक में स्थायी नर्सिंग स्टाफ की उपलब्धता रहेगी और मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर प्रतिदिन परामर्श देंगे।

उद्घाटन अवसर

इस क्लिनिक का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने किया। इस मौके पर ओमैक्स लिमिटेड के बिजनेस हेड श्री अंजनी कुमार पांडेय और मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर उपस्थित रहे।

प्रबंधन और अस्पताल की प्रतिक्रिया

ओमैक्स लिमिटेड के बिजनेस हेड अंजनी कुमार पांडेय ने कहा— "निवासियों और ग्राहकों को बेहतर जीवनशैली व सुविधाजनक सेवाएं देना हमारी प्राथमिकता है। मेदांता के साथ यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं को घर के करीब लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"

वहीं, मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया— "गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं लोगों तक पहुंचाना हमारी प्रतिबद्धता है। ओमैक्स परिसर में क्लिनिक की स्थापना इसी सोच का प्रतीक है।"

उपलब्ध सुविधाएं

इस क्लिनिक में इंटरनल मेडिसिन से लेकर सुपर स्पेशलिटी तक की ओपीडी सेवाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही, ब्लड प्रेशर, शुगर और ईसीजी जैसी बेसिक डायग्नोस्टिक जांचें भी की जाएंगी। यहां फिजियोथेरेपी सेंटर भी संचालित होगा, जिससे निवासियों को विभिन्न प्रकार के दर्द से राहत मिल सकेगी।

Tags