संस्थापक दिवस एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह हेतु मीडिया आमंत्रण

Media invitation for Founder's Day and Meritorious Student Award Ceremony
 
 इरम एजुकेशनल सोसाइटी, इन्दिरा नगर, लखनऊ के प्रांगण में दि

सादर निवेदन है कि इरम एजुकेशनल सोसाइटी, इन्दिरा नगर, लखनऊ के प्रांगण में दिनांक 04 फरवरी 2026 को सोसाइटी के संस्थापक प्रबंधक डॉ. ख्वाजा सै0 मो0 यूनुस के जन्मदिवस के अवसर पर संस्थापक दिवस एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि — माननीय श्री ब्रजेश पाठक जी, उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार तथा विशिष्ट अतिथि — माननीय श्री दानिश आज़ाद अंसारी, राज्यमंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज, उत्तर प्रदेश सरकार और माननीय श्री ओ. पी. श्रीवास्तव, विधायक, लखनऊ पूर्व की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। उक्त कार्यक्रम के उपरांत “एक शाम ख्वाजा यूनुस के नाम” शीर्षक से एक भव्य मुशायरे का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के ख्यातिप्राप्त शायरों की सहभागिता होगी।

कार्यक्रम का विवरण निम्नवत् है—

दिनांक: 04 फरवरी 2026
समय: सायं 5:30 बजे
स्थान: इरम गर्ल्स डिग्री कॉलेज प्रांगण,
इन्दिरा नगर, लखनऊ

Tags