मीडिया आमंत्रण : इंडिया एनर्जी वीक 2027 के कर्टेन रेज़र समारोह का आयोजन 28 सितंबर को
Media Invitation: Curtain-raiser ceremony for India Energy Week 2027 to be held on September 28.
Sun, 27 Sep 2026
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तत्वावधान में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) द्वारा फेडरेशन ऑफ इंडियन पेट्रोलियम इंडस्ट्री (FIPI) के सहयोग से 'इंडिया एनर्जी वीक (IEW) 2027' के कर्टेन रेज़र समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम कोलकाता में आयोजित होने वाले मुख्य राष्ट्रीय समारोह से लाइव जुड़ा रहेगा। राष्ट्रीय समारोह की अध्यक्षता माननीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री द्वारा की जाएगी, जिसमें पश्चिम बंगाल के माननीय मुख्यमंत्री की उपस्थिति रहेगी।
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (AKTU) तथा निदेशक (वित्त), इंडियनऑयल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
अतः आपसे अनुरोध है कि उक्त कार्यक्रम के कवरेज हेतु अपने प्रतिनिधि/संवाददाता एवं छायाकार को भेजने का कष्ट करें।
कार्यक्रम का विवरण :
📅 तारीख: 28 सितंबर 2026 (सोमवार)
🕒 समय: अपराह्न 3:00 बजे
📍 स्थान: विश्वेश्वरैया हॉल, मुख्य प्रशासनिक भवन,
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (AKTU),
सेक्टर-11, जानकीपुरम विस्तार, लखनऊ।
