लखनऊ में ‘मेडिकल बैंक’ शाखा का शुभारंभ निःशुल्क चिकित्सा उपकरण अब जरूरतमंदों तक

Inauguration of ‘Medical Bank’ branch in Lucknow – Free medical equipment now available to the needy
 
Inauguration of ‘Medical Bank’ branch in Lucknow – Free medical equipment now available to the needy

लखनऊ। मानव सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए Medical Bank की लखनऊ शाखा का भव्य उद्घाटन Shiroz Hangout में संपन्न हुआ। कार्यक्रम संस्थापक डॉ. बिंदु सिंह, सम्मानित संरक्षकों एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास अवध प्रांत के संयोजक प्रमिल द्विवेदी ने कहा कि यह पहल उन जरूरतमंद मरीजों के लिए संजीवनी सिद्ध होगी, जिन्हें महंगे चिकित्सा उपकरणों की आवश्यकता तो होती है, लेकिन संसाधनों के अभाव में वे उन्हें प्राप्त नहीं कर पाते।

इस अवसर पर ए2जेड ब्रांड कम्युनिकेशन ग्रुप के अखिल खरे एवं निशा अग्रवाल तथा All India Women Development Society की अध्यक्ष एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास कानपुर की संयोजिका डॉ. बिंदु सिंह ने बताया कि मेडिकल बैंक वर्तमान समय की अत्यंत आवश्यक सामाजिक पहल है।

उन्होंने बताया कि अनेक घरों में व्हीलचेयर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, वॉकर और हॉस्पिटल बेड जैसे महंगे उपकरण उपयोग के बाद निष्क्रिय पड़े रहते हैं। मेडिकल बैंक ऐसे उपकरणों को संग्रहित कर उन्हें पूरी तरह निःशुल्क जरूरतमंदों तक पहुंचाने का कार्य करेगा, जिससे संसाधनों का सदुपयोग और जरूरतमंदों को राहत दोनों संभव हो सकें।

लखनऊ में इस अभियान को सशक्त बनाने का दायित्व फिटनेस एक्टिविस्ट सुजाता पॉल, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रूबी राज सिन्हा, Sanjay Gandhi Postgraduate Institute of Medical Sciences (एसजीपीजीआई) की हेल्थ प्रोफेशनल एवं मिसेज यूनिवर्स नीमा पंत, मेकअप आर्टिस्ट प्राची श्रीवास्तव तथा टीम शिरोज़ हैंगआउट के नितिन एवं प्रमोद ने संभाला है।

संरक्षक इंजीनियर एस. के. कमल की प्रेरणादायी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।कार्यक्रम में समाज, शिक्षा, कला एवं मीडिया जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति रही। इनमें शिव संस्कृति कला फाउंडेशन के मीठू रॉय एवं असीम रॉय, डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह (रीजनल निदेशक, इग्नू), डॉ. शैली महाजन (राम मनोहर लोहिया अस्पताल), फीमेल बैंड “मेरी ज़िन्दगी” की टीम, लुलु मॉल की मार्केटिंग प्रमुख प्रीति, आकाशवाणी की उद्घोषक कस्तूरी सिंह, टीम रेड ब्रिगेड, अमन जावेद फारुकी (24 इंडिया टाइम्स), संस्थापक सौरभ त्रिवेदी, अभय त्रिवेदी, ज्योतिष विशेषज्ञ अर्चना त्रिपाठी एवं पूनम मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल रहे।मेडिकल बैंक परिवार ने सभी अतिथियों एवं समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज से अपील की कि वे अपने अनुपयोगी चिकित्सा उपकरण दान कर इस सेवा अभियान को और अधिक सशक्त बनाएं, ताकि जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुंच सके।

Tags