गोमती नगर जनकल्याण महासमिति की वस्त्र वितरण योजना को लेकर बैठक संपन्न, 1 और 2 दिसंबर को होंगे कार्यक्रम
Meeting held regarding the Gomti Nagar Jan Kalyan Mahasamiti’s clothing distribution initiative; events to take place on December 1 and 2.
लखनऊ। सामाजिक सरोकारों के तहत जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से गोमती नगर जनकल्याण महासमिति की ओर से पुनः वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में शनिवार, 28 नवंबर 2026 को शाम 4 बजे महासमिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा और वितरण स्थलों को अंतिम रूप दिया गया।
महासमिति के संरक्षक अवनीश अवस्थी एवं दिवाकर त्रिपाठी, अध्यक्ष डॉ. बी. एन. सिंह तथा महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ला के आह्वान पर यह पहल की जा रही है। कार्यक्रम की कार्ययोजना कार्यकारी सचिव कर्नल ए. एन. पांडे, सचिव सी. जी. नायर, सचिव के. के. मौर्य और सचिव संजय निगम द्वारा तैयार की गई है।
बैठक में महासमिति के सचिव संजय निगम के साथ महिला प्रभारी अर्चना शुक्ला, अंजली उपाध्याय, नीलम सिंह, नीरू उपाध्याय, शशि निगम और स्नेहलता पाण्डेय उपस्थित रहीं। बैठक में विचार-विमर्श के बाद वस्त्र वितरण के लिए अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
इन स्थानों पर होगा वस्त्र वितरण
महासमिति की बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार वस्त्र वितरण का विवरण इस प्रकार है:
-
1 दिसंबर 2026: दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक, विनय खंड-4 स्थित मंदिर वाला पार्क।
-
1 दिसंबर 2026: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक, विनीत खंड-6 में अर्चना जी के निवास के सामने।
-
2 दिसंबर 2026: दोपहर 3 बजे से, मधुरिमा के पीछे पिकअप बिल्डिंग के निकट।
-
2 दिसंबर 2026: दोपहर 12 बजे से, इस्माइलगंज।
महासमिति का यह आयोजन सामाजिक सहयोग और जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक वस्त्र पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
