कारगिल विजय दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर पूर्व सैनिकों की बैठक सम्पन्न

Meeting of ex-servicemen regarding preparations for the Kargil Vijay Diwas celebrations concludes.
 
dnndn
लखनऊ, 20 जून 2026। अवध प्रांत एवं लखनऊ महानगर के संयुक्त संपर्क अभियान के अंतर्गत शनिवार को वृंदावन योजना सेक्टर-5 स्थित प्रांत अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल वीरेंद्र सिंह तोमर के कार्यालय में सायं 5:30 बजे से 7:30 बजे तक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 26 जुलाई को मनाए जाने वाले कारगिल विजय दिवस समारोह की तैयारियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में पूर्व सैनिकों से संपर्क अभियान को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

znns

बैठक का शुभारंभ लखनऊ जिला अध्यक्ष वारंट अफसर ललित मोहन पंत द्वारा प्रस्तुत संगठन गीत से हुआ। बैठक में संगठन की गतिविधियों को विस्तार देने, पूर्व सैनिकों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने तथा कारगिल विजय दिवस को भव्य एवं गरिमामय ढंग से आयोजित करने पर चर्चा की गई।

znnz


बैठक में अवध प्रांत अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल वीरेंद्र सिंह तोमर, मातृशक्ति अध्यक्षा श्रीमती मंजू सिंह, महासचिव सूबेदार मेजर बी.एल. वर्मा, कोषाध्यक्ष नायब सूबेदार अशोक कुमार पांडेय, लखनऊ जिला अध्यक्ष वारंट अफसर ललित मोहन पंत, लखनऊ कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर डी.पी. चौबे, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य नायब सूबेदार देशबंधु श्रीवास्तव, संगठन सचिव ऑनरेरी लेफ्टिनेंट अनिल कुमार सिंह, सह सचिव ऑनरेरी लेफ्टिनेंट संदीप सिंह, सीपीओ घनश्याम केसरी, सूबेदार उपेंद्र सिंह, धनंजय कुमार सिंह, सूबेदार क्लर्क विजय बहादुर सिंह, शिव सिंह चौहान, सूबेदार तारा दत्त भट्ट, ऑनरेरी लेफ्टिनेंट मन्ना राय, सूबेदार धनंजय राय, पूरन सिंह तथा सूबेदार मेजर बिजय बहादुर सिंह सहित अनेक पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

znzn


बैठक के दौरान पांच नवागंतुक पूर्व सैनिक साथियों—सूबेदार क्लर्क विजय बहादुर सिंह, ऑनरेरी कैप्टन धनंजय कुमार सिंह, सूबेदार मेजर बिजय बहादुर सिंह, ऑनरेरी लेफ्टिनेंट मन्ना राय एवं सूबेदार धनंजय राय ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। संगठन में शामिल हुए नए सदस्यों का प्रांत अध्यक्ष एवं उपस्थित पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

zbzbbs


कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल वीरेंद्र सिंह तोमर द्वारा जलपान की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई, जिसका सभी उपस्थित सदस्यों ने आनंद लिया।

Tags