सुषमा देवी नई उम्मीद सेवा संस्थान ट्रस्ट की बैठक संपन्न
लखनऊ डेस्क आर एल पाण्डेय। सुषमा देवी नई उम्मीद सेवा संस्थान ट्रस्ट की बैठक कोणेश्वर महादेव मंदिर के निकट स्थित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं संस्था के संरक्षक गिरीश चंद्र कुशवाहा, वरिष्ठ समाजसेवी आर.एल. पाण्डेय, नीरज कुमार रस्तोगी, मुरारीलाल कुशवाहा, मुकेश गुप्ता, मोनू कश्यप एवं नीतू देवी उपस्थित रहे।
संस्था की मुख्य ट्रस्टी सुषमा देवी ने उपस्थित सभी सदस्यों एवं अतिथियों को पंचशील पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान संस्था के सामाजिक सेवा कार्यों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संस्था के माध्यम से जनसेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने में सहयोग का संकल्प व्यक्त किया।
