लखनऊ के केकेसी (KKC) कॉलेज में कल सजेगा 'वृहद रोजगार मेला'; 30 कंपनियां देंगी युवाओं को नौकरी का मौका
30 नामचीन कंपनियां करेंगी शिरकत
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के.के. शुक्ल ने बताया कि इस रोजगार मेले में देश की लगभग 30 प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। यह मेला 18 से 35 वर्ष के आयु वर्ग वाले शिक्षित युवाओं के लिए करियर के नए द्वार खोलेगा। कंपनियों के प्रतिनिधि मौके पर ही साक्षात्कार (Interview) के माध्यम से चयन की प्रक्रिया पूरी करेंगे।
महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल करेंगी शुभारंभ
इस वृहद आयोजन का औपचारिक उद्घाटन लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में किया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में निम्नलिखित हस्तियां उपस्थित रहेंगी:
-
श्री गिरीश चंद्र मिश्रा (उपाध्यक्ष, राज्य ललित कला अकादमी)
-
श्रीमती नेहा प्रकाश (IAS) (निदेशक, सेवायोजन, उत्तर प्रदेश)
-
श्री पी.के. पुंडीर (अपर निदेशक, सेवायोजन)
-
डॉ. अश्वनी मिश्रा (क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, लखनऊ)
कार्यक्रम का विवरण
-
दिनांक: 4 फरवरी 2026 (बुधवार)
-
समय: प्रातः 11:00 बजे से
-
स्थान: सेमिनार हॉल, वाणिज्य संकाय, नवीन भवन, श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय (केकेसी), लखनऊ।
प्रो. के.के. शुक्ल ने समस्त अर्ह युवाओं से अपील की है कि वे अपने शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ इस अवसर का लाभ उठाने के लिए भारी संख्या में पहुँचें।
