भगवान परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

A grand program was organized on the occasion of Lord Parshuram Jayanti and Akshaya Tritiya.
 
A grand program was organized on the occasion of Lord Parshuram Jayanti and Akshaya Tritiya.
लखनऊ। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल, राजाजीपुरम, लखनऊ द्वारा दिनांक 19 अप्रैल 2026 को भगवान परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. श्री अंजनी कुमार पांडे तथा प्रदेश प्रभारी श्री प्रवीण मणि त्रिपाठी सादर आमंत्रित हैं।

यह आयोजन प्रातः 10:30 बजे से सी-2002, पावर हाउस के सामने, कोठारी बंधु रोड, निकट गोल चौराहा गुरुद्वारा, राजाजीपुरम, लखनऊ में संपन्न होगा।

इस अवसर पर सर्व समाज के व्यापारीगण एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सम्मानित व्यापारी बंधुओं से अनुरोध है कि समय से पहुंचकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं।
निवेदक:
अनुपम भदौरिया – लखनऊ जिला मीडिया प्रभारी
रवि दुबे – अध्यक्ष, राजाजीपुरम
सुनील गुप्ता – महासचिव, राजाजीपुरम
सनत कुमार शुक्ला – कोषाध्यक्ष, राजाजीपुरम
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल, राजाजीपुरम, लखनऊ

Tags