गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के चेयरमैन इंजी. महेश गोयल, डायरेक्टर डॉ. करूणा शंकर शुक्ला एवं फार्मेसी विभागाध्यक्ष डॉ. वंदना सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से प्रतिभागियों ने देश की एकता एवं अखंडता का संदेश दिया और स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों
के त्याग एवं बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
यात्रा में संस्थान के सभी संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में लहराते तिरंगे और गूंजते देशभक्ति के नारों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भर दिया। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जिम्मेदारी और देश के प्रति कर्तव्य की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
भव्य तिरंगा यात्रा सभी प्रतिभागियों के लिए प्रेरणादायी और यादगार रही।
