लखनऊ में केंद्रीय बजट 2026 के संदर्भ में भव्य व्यापारी सम्मेलन आयोजित

A grand business conference was held in Lucknow in the context of the Union Budget 2026.
 
A grand business conference was held in Lucknow in the context of the Union Budget 2026.
लखनऊ। केंद्रीय बजट 2026 के परिप्रेक्ष्य में 09 फरवरी 2026 को लखनऊ के विश्वेश्वरैया सभागार में एक भव्य व्यापारी सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रदेशभर से आए व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बजट से जुड़ी अपेक्षाओं व समस्याओं पर चर्चा की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह, लखनऊ नगर अध्यक्ष श्री आनंद द्विवेदी, संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अंजनी कुमार पांडे तथा श्री अजय त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

ghky

सम्मेलन के दौरान संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की ओर से प्रदेश एवं लखनऊ के व्यापारियों से जुड़ी विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य को सौंपा गया। ज्ञापन में व्यापार से संबंधित नीतिगत, प्रशासनिक और स्थानीय स्तर की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

huihu

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी श्री प्रवीण मणि त्रिपाठी, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती गीता गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष श्री पी. डी. अब्दुल हलीम, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्री अबू साले, श्री सुधीर हलवासिया, श्री अभिषेक पाल, श्री शहंशाह, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री नितिन सचान, ट्रांसपोर्ट नगर अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता, श्री अभिषेक खरे, श्री मनीष, श्री अंगद सिंह, मोहन रोड इकाई के कोषाध्यक्ष श्री करुणेश प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

klhjohjkol

लखनऊ नगर अध्यक्ष श्री आनंद द्विवेदी ने अपने संबोधन में व्यापारियों से आह्वान किया कि वे अपनी समस्याएं नगर कार्यालय में आकर साझा करें, ताकि संगठन द्वारा संबंधित स्तर पर उनका समाधान सुनिश्चित कराया जा सके।वहीं उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार व्यापारियों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और उनके सहयोग से ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है।

Tags