दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी की मुख्य अभिनेत्री मेघा रे ने चोट को बनाया हौसले की मिसाल

Megha Ray, the lead actress of 'Divya Prem: A Story of Love and Mystery', turned her injury into an example of courage.
 
Megha Ray, the lead actress of 'Divya Prem: A Story of Love and Mystery', turned her injury into an example of courage.

उत्तर प्रदेश, सितंबर 2025: कलाकार का असली जुनून केवल ग्लैमर में नहीं, बल्कि उसके समर्पण और जज़्बे में झलकता है। सन नियो पर प्रसारित हो रहे लोकप्रिय शो ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ में मुख्य किरदार दिव्या निभा रही अभिनेत्री मेघा रे ने हाल ही में यही साबित किया। शूटिंग के दौरान टखने में गंभीर चोट लगने के बावजूद उन्होंने शूट रोकने के बजाय पूरे साहस और हिम्मत के साथ सीन पूरा किया।

चोट के बावजूद शूटिंग जारी

एक्शन सीक्वेंस के दौरान यह हादसा हुआ। मेघा रे ने बताया, "सीन में दौड़ते हुए पंच मारना था। अंधेरा था और मेरी साड़ी पाँव में उलझ गई। मैं ज़ोर से गिरी और एड़ी में चोट लग गई। दर्द बहुत था, लेकिन मैंने वहीं क्रेप बैंडेज बाँधा और अगले एक-दो घंटे तक शूट किया। मुझे पता था कि इतने बड़े सीन को अधूरा छोड़ना सही नहीं होगा। कई लोगों की मेहनत इस शूट पर लगी थी, इसलिए सिर्फ मेरी वजह से सबका काम रुकना मुझे मंज़ूर नहीं था।" शूट खत्म होते-होते उनकी एड़ी में सूजन आ चुकी थी, जिसके बाद डॉक्टर ने उपचार किया। अब वह बैंडेज और साड़ी के नीचे स्पोर्ट्स शूज़ पहनकर शूटिंग कर रही हैं।

टीम का मिला सहयोग

मेघा ने बताया कि इस दौरान पूरी टीम ने उनका साथ दिया।

  • को-एक्टर सूरज प्रताप सिंह ने उन्हें संभाला और जरूरत पड़ने पर गोद में उठाकर एक जगह से दूसरी जगह पहुँचाया।

  • डायरेक्टर ने व्हीलचेयर का इंतज़ाम किया ताकि उन्हें ज्यादा चलना न पड़े।

  • मेकअप और हेयर टीम से लेकर तकनीकी क्रू तक सबने पूरा सहयोग दिया।

मेघा ने कहा – “मैं इसे चैलेंज की तरह ले रही हूँ क्योंकि मुझे अपना काम बेहद प्रिय है। टीम का सहयोग ही मेरी ताकत बना।”

शो की कहानी

‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ दिव्या (मेघा रे) नाम की उज्जैन की युवती की कथा है, जिसकी जिंदगी प्रेम से मुलाकात के बाद अप्रत्याशित मोड़ लेती है। शो में प्रेम, रहस्य और अतीत के छिपे राज़ मिलकर परंपरा और आधुनिकता का अनोखा संगम पेश करते हैं।

इसमें मेघा रे के साथ सूरज प्रताप सिंह और कविता बनर्जी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं। यह शो हर रात 8:30 बजे सन नियो चैनल पर प्रसारित होता है।

Tags