सांसद डॉ. एस.पी. सिंह ने गुरु संग लहराया तिरंगा , छात्रों को दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश

MP Dr. S.P. Singh waved the tricolor with his teacher Gave a message of patriotism to the students
 
MP Dr. S.P. Singh waved the tricolor with his teacher Gave a message of patriotism to the students
हरदोई/लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पाण्डेय)।
स्वतंत्रता दिवस 2025 के पावन अवसर पर प्रतापगढ़ के सांसद एवं लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस के चेयरमैन डॉ. एस.पी. सिंह ने अपने जीवन के एक अनमोल पल को ऐतिहासिक बना दिया। वे अपने पुराने शिक्षा संस्थान पंडित नेहरू इंटर कॉलेज, सदरपुर (हरदोई) पहुँचे, जहाँ से उन्होंने हाईस्कूल तक की पढ़ाई की थी।

Znsnsn

इस विशेष मौके पर उनके गुरु गेंदन लाल कनौजिया भी उपस्थित रहे, जिन्होंने कक्षा 6 से 10 तक उन्हें अंग्रेज़ी पढ़ाई थी। गुरु-शिष्य की इस भावनात्मक जोड़ी ने विद्यालय परिसर में तिरंगा फहराकर सभी को एक प्रेरणादायी संदेश दिया। श्री कनौजिया वर्तमान में कॉलेज के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानाचार्य हैं।

Znsn
छात्रों व शिक्षकों को संबोधित करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम ही सच्ची स्वतंत्रता की नींव हैं।
इसके बाद डॉ. सिंह अपने द्वारा स्थापित लखनऊ पब्लिक स्कूल, माधोगंज (हरदोई) पहुँचे और वहाँ भी ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी कान्ति सिंह, प्रधानाचार्य के.के. शर्मा, मीडिया हेड विजय मिश्रा, अमित सिंह, दीपक यादव, दिल्ली से आए विख्यात फोटो आर्टिस्ट ताहा अहमद, मोहम्मद सउदुज्जमां खान समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
Znsn
अपने संदेश में सांसद डॉ. सिंह ने कहा –
“स्वतंत्रता केवल अधिकारों का पर्व नहीं, बल्कि कर्तव्यों को निभाने का संकल्प भी है। शिक्षा, नैतिकता और राष्ट्र निर्माण में हर नागरिक को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।”

Tags