डॉ. अंबेडकर सामाजिक एकता मंच के स्थापना दिवस पर मेधावी विद्यार्थियों और समाजसेवियों का सम्मान

Honoring meritorious students and social workers on the foundation day of Dr. Ambedkar Social Unity Forum
 
jhiku
लखनऊ, 26 जुलाई। डॉ. अंबेडकर सामाजिक एकता मंच के सातवें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को हजरतगंज स्थित मार्टिन पुरवा में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 27 छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही पत्रकारिता, शिक्षा, विधि और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को 'लोक शक्ति सम्मान' से सम्मानित किया गया।

ikui

समारोह की अध्यक्षता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र कुमार ने की। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करना उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है और समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करता है। उन्होंने बताया कि संगठन शिक्षा के प्रसार और सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से देश के विभिन्न क्षेत्रों में समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहा है।

ijopui

अपने संबोधन में चौधरी वीरेंद्र कुमार ने केंद्र सरकार से शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के दायरे का विस्तार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को 12वीं कक्षा तक निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि प्रत्येक वर्ग के विद्यार्थियों को समान अवसर मिल सके।

99

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पूर्व उप महाप्रबंधक जे.पी. शास्त्री रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय पत्रकार सेवा संघ (भारत) के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सिंह और प्रदेश महामंत्री रंजीत सिंह उपस्थित रहे। वक्ताओं ने शिक्षा, सामाजिक समरसता और युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

fgyuty

समारोह में संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री सूरज कुमार गौतम, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार, संघमित्रा रावत, वरिष्ठ पत्रकार सुनील रैदास, पत्रकार सुनील यादव, सुमित रावत, मोहम्मद अबरार, मोहम्मद अंसार, अनिल चौधरी, वैभव गौतम, सुरेंद्र कुमार, संजीता, मीरा देवी, सरोज देवी, अभिनव चौधरी, निहारिका, हिना बानो, यासमीन बानो, ख्याति रावत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Tags