‘उत्कर्ष-2026’ में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, उपलब्धियों पर खिले चेहरे

Meritorious students honored at ‘Utkarsh-2026’; faces beam with pride over achievements
 
‘उत्कर्ष-2026’ में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, उपलब्धियों पर खिले चेहरे

हरदोई। आई. एन. ए. मीडिया (न्यूज) एवं कमलेश्वर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आरटीओ चौराहा स्थित वैभव लॉन में ‘उत्कर्ष-2026’ सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। मेडल, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।

समारोह की अध्यक्षता एवं संयोजन कमलेश्वर फाउंडेशन की संस्थापक, आईएनए मीडिया की एडिटर-इन-चीफ और ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की लखनऊ मंडल उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी सिंह जादौन ने किया। आयोजन में फाउंडेशन की को-फाउंडर एवं सचिव अमिता मिश्रा ‘मीतू’ की भी प्रमुख भूमिका रही।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती पीके वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में अलका गुप्ता, अनुराधा मिश्रा और निरमा देवी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विशेष आमंत्रित अतिथि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष अतुल कपूर ने भी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर हरदोई के वरिष्ठ पत्रकार रमेश चंद्र पाठक को स्वर्गीय अखिलेश सिंह स्मृति ‘पत्रकार गौरव’ सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं तथा गृह परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित किया गया।

0--0

सम्मानित होने वाले प्रमुख विद्यार्थी

सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, हरदोई: कक्षा 12 के टॉपर्स में आराध्या सिंह (94.8%), ईशा पाल (94.8%), अपूर्वा सिंह (93.8%) और अपेक्षा वर्मा (91.0%) शामिल रहीं। कक्षा 10 से अकृषि पांडे (92.2%), शिक्षा गौतम, आराध्या त्रिवेदी (94.8%), आयुषी वर्मा, विवान वर्मा, राघव अग्रवाल, प्रखर श्रीवास्तव गुप्ता और ऋषिक आर्यन को सम्मानित किया गया।

पीएम केंद्रीय विद्यालय, हरदोई एवं अन्य विद्यालय: कक्षा 10 की खुशी, अमीमा यासीन, वैष्णवी सिंह, अंकिमा वर्मा और अर्पण मिश्रा को सम्मान मिला। महायोगी गुरु गोरखनाथ स्कूल के हर्षित सिंह और गौतम राठौर भी सम्मानित विद्यार्थियों में शामिल रहे।

आर.आर. इंटर कॉलेज, हरदोई: हाईस्कूल वर्ग में हर्षित सिंह (90.50%), आदित्य (89.83%), सचिन (89.00%), अक्षय कुमार (88.16%) और हसनैन खान (87.50%) सहित जतिन, शिवा, आयुष वाजपेयी, प्रिंस, राज और सुधाकर पाल को सम्मानित किया गया।

इंटरमीडिएट वर्ग में कार्तिकेय भारद्वाज (89.30%), अम्बुज (87.10%), अभिषेक (87.00%), अम्बुज योगेश (86.60%) और अक्षत कुमार (84.00%) के साथ विवेक कश्यप, विनीत कुमार, मनीष, अर्पित सिंह और सचिन को सम्मान मिला। कक्षा 11 के प्रियंशु गुप्ता, अथर्व प्रताप और देवांश चौहान भी सम्मानित किए गए।

समता इंटर कॉलेज, गुलामाऊ: कक्षा 12 के मेधावी विद्यार्थियों में माही सिंह, कामिनी शर्मा, पलक पाल, प्रिया शर्मा, जान्हवी कश्यप, आकांक्षा, दीपांशी, सुशील, मनीष, अंतरा वर्मा, रिया सिंह और ऋषभ तिवारी शामिल रहे। कक्षा 10 के प्रतीक्षा सिंह, आकांक्षा सिंह, महिमा मिश्रा, विशाल, आकांक्षा पाल, रागिनी दीक्षित, अरशद, रोहन, सुधांशु और सुमिरन को भी सम्मानित किया गया।

वेणी माधव विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज: कक्षा 10 की छात्राओं में मानसी पाण्डेय (93%), दीपाली पाण्डेय (94%), आराध्या त्रिवेदी (91%), आराध्या मिश्रा (91%), स्वाती दीक्षित (90%), अग्रिमा अवस्थी (90%) और आस्था पाल (91%) के साथ प्रदर्शना वर्मा, जानवी सिंह और इशिता यादव को सम्मान प्रदान किया गया।

अन्य शिक्षण संस्थान: राजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज, न्योरादेव के निर्भय यादव (85%), रितेश (81%), शिवम (80%), सिद्धांत और अनुपम को सम्मानित किया गया। विद्या सिंह पब्लिक हाईस्कूल के शोभित मौर्य, अमन गुप्ता, समीर गाजी, राखी त्रिवेदी, सृष्टि गुप्ता और हर्ष गुप्ता के साथ आरएसजीएस इंटर कॉलेज, बघराई सांडी के मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मान मिला।

0o-9

समारोह में वंदना सिंह, डॉ. शैलजा दुबे, डॉ. सोहनी दीक्षित, नीलू गुप्ता, राधा मिश्रा, सुमन सिंह, भूमिका सिंह, प्रीति वर्मा, डॉ. शीला पाण्डेय और डॉ. ब्रह्मस्वरूप पाण्डेय सहित प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी उपस्थित रहे। इसके अलावा जीआईसी हरदोई, बीजीआर इंटर कॉलेज बिलग्राम तथा विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और बड़ी संख्या में अभिभावकों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। ‘उत्कर्ष-2026’ के माध्यम से विद्यार्थियों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मान देने के साथ उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।

Tags