बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Message of environmental conservation alongside the ‘Har Ghar Tiranga’ campaign at Bakshi Ka Talab Inter College.
 
डरडरडर
लखनऊ, 13 अगस्त 2026। बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज, लखनऊ में आईटीसी मिशन सुनहरा कल के विकेंद्रीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के साथ उनमें राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ठोस अपशिष्ट के उचित प्रबंधन, स्वच्छ एवं हरित वातावरण के महत्व तथा पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।


‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए। इस दौरान उनमें तिरंगे के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर आधारित एक नवाचार मॉडल भी प्रस्तुत किया गया। मॉडल के माध्यम से अपशिष्ट पदार्थों के उचित निस्तारण, विद्युत ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण, मृदा संरक्षण तथा पेड़-पौधों की सूखी पत्तियों से पोषक खाद तैयार करने की प्रक्रिया को प्रदर्शित किया गया। इस मॉडल ने विद्यार्थियों को अपशिष्ट को समस्या के बजाय उपयोगी संसाधन के रूप में देखने की दिशा में प्रेरित किया।


कार्यक्रम विद्यालय के विज्ञान क्लब प्रभारी एवं विज्ञान अध्यापक हरिश्चन्द्र सिंह की देखरेख में आयोजित हुआ। इस अवसर पर आईटीसी के सहायक प्रबंधक सुभाषचन्द्र द्विवेदी, अर्बन कोऑर्डिनेटर अनुराग पांडेय सहित विद्यालय के शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित समाज के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने तथा पर्यावरण संरक्षण के साथ राष्ट्रहित में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

Tags