MI vs KKR IPL 2026 ; रोहित शर्मा ने वानखेड़े में रचा इतिहास; विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ बने 'नंबर-1', हिटमैन के नाम दर्ज हुए ये 3 बड़े कीर्तिमान
1. किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन: कोहली को पछाड़ा
रोहित शर्मा अब आईपीएल के इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। केकेआर के खिलाफ 78 रनों की पारी (6 चौके, 6 छक्के) के दम पर उन्होंने विराट कोहली के रिकॉर्ड को पार कर लिया।
-
रोहित शर्मा: 1161 रन (बनाम केकेआर)
-
विराट कोहली: 1159 रन (बनाम पंजाब किंग्स)
एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-3 खिलाड़ी:
-
रोहित शर्मा: 1161 रन (बनाम केकेआर)
-
विराट कोहली: 1159 रन (बनाम पंजाब किंग्स)
-
विराट कोहली: 1146 रन (बनाम चेन्नई सुपर किंग्स)
Rohit Sharma at age of 39 has lost 15 KG of his weight to gain his batting form & now showing the result of the same with bat also.
— Rajiv (@Rajiv1841) March 29, 2026
This used to be fitness of Rohit Sharma in 2016-2019 & tonight he is playing some unbelievable shots❤️🔥pic.twitter.com/sjTIiYHe8X
2. 50 'फिफ्टी प्लस' स्कोर वाले चौथे खिलाड़ी
केकेआर के खिलाफ अर्धशतक जड़ते ही रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास के उन चुनिंदा बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने 50 या उससे अधिक बार 50+ का स्कोर बनाया है। रोहित यह कारनामा करने वाले अब तक के मात्र चौथे खिलाड़ी हैं।
-
विराट कोहली: 72 फिफ्टी प्लस स्कोर
-
डेविड वॉर्नर: 66 फिफ्टी प्लस स्कोर
-
शिखर धवन: 53 फिफ्टी प्लस स्कोर
-
रोहित शर्मा: 50 फिफ्टी प्लस स्कोर
3. करियर की सबसे तेज फिफ्टी और पावरप्ले का 'धमाका'
रोहित शर्मा ने इस मैच में अपने आईपीएल करियर की सबसे तेज फिफ्टी भी जड़ी। उन्होंने मात्र 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। खास बात यह रही कि रोहित ने अपने आईपीएल इतिहास में पहली बार पावरप्ले (शुरुआती 6 ओवर) के भीतर ही अर्धशतक पूरा करने का कारनामा किया, जिसने केकेआर के गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।
दिग्गजों की जंग हुई तेज
रोहित शर्मा की इस फॉर्म ने मुंबई इंडियंस के फैंस में नई जान फूंक दी है। 221 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित की यह पारी न केवल व्यक्तिगत रिकॉर्ड्स के लिए महत्वपूर्ण रही, बल्कि इसने आगामी मैचों के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच 'ऑरेंज कैप' की रेस को और भी दिलचस्प बना दिया है।
