माइक्रोफाइनेंस: रोजगार में सहायक 'उपमा' का 8वां वार्षिक अधिवेशन लखनऊ में संपन्न

Microfinance: A catalyst for employment — 'UPMA's 8th annual convention concludes in Lucknow.
 
माइक्रोफाइनेंस: रोजगार में सहायक  'उपमा' का 8वां वार्षिक अधिवेशन लखनऊ में संपन्न

लखनऊ, 6 नवम्बर 2025:  माइक्रोफाइनेंस एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश (उपमा - UPMA) का 8वाँ वार्षिक अधिवेशन आज लखनऊ के होटल ताज में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। "माइक्रोफाइनेंस: रोजगार में सहायक" विषय पर केंद्रित इस अधिवेशन में देश के शीर्ष वित्तीय विशेषज्ञों ने भाग लिया और उत्तर प्रदेश में रोजगार सृजन, महिला सशक्तिकरण तथा आत्मनिर्भरता को नई दिशा देने पर गहन चर्चा की।

प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय रिज़र्व बैंक के पूर्व उप-गवर्नर श्री एम. के. जैन और सिडबी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. क्षत्रपति शिवाजी ने मुंबई से पधारकर सत्रों को संबोधित किया। दोनों विशिष्ट अतिथियों ने माइक्रोफाइनेंस की महत्ता, भविष्य की संभावनाओं और उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति में इसकी निर्णायक भूमिका पर अपने महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए।

i9pij

महत्वपूर्ण विमोचन और उद्योग का विजन

अधिवेशन के दौरान "उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में माइक्रोफाइनेंस की भूमिका" पर एक विस्तृत रिपोर्ट जारी की गई। इस रिपोर्ट में रेखांकित किया गया कि माइक्रोफाइनेंस संस्थानों ने ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में महिलाओं की आर्थिक भागीदारी, उद्यमिता को प्रोत्साहन और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उपमा के चेयरमैन श्री विवेक तिवारी ने बताया कि अधिवेशन में ग्राहकों की अपेक्षाएँ, जिम्मेदार वित्तपोषण (Responsible Financing), RBI के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालन तथा व्यवसाय वृद्धि की रणनीतियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक मंथन हुआ।

उत्तर प्रदेश में माइक्रोफाइनेंस की स्थिति (आँकड़े)

उपमा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुधीर सिन्हा ने उत्तर प्रदेश में माइक्रोफाइनेंस उद्योग की स्थिति साझा की:

  • वर्तमान व्यवसाय: लगभग ₹15,137 करोड़

  • महिला ग्राहक: लगभग 53 लाख

  • औसत ऋण प्रति ग्राहक: ₹55,045

  • पहुँच: माइक्रोफाइनेंस सेवाएँ आज प्रदेश के हर जिले में पहुँच चुकी हैं।

उपमा के मंत्री श्री पारस वासनिक ने विश्वास व्यक्त किया कि यह अधिवेशन क्षेत्र के सभी हितधारकों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक सिद्ध होगा।

विशिष्ट विभूतियों का सम्मान

इस अवसर पर माइक्रोफाइनेंस क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने वाली विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित भी किया गया, जिनमें शामिल हैं:

  • श्री नवनीत कुमार सहगल, IAS, चेयरमैन, प्रसार भारती

  • श्री अमिताभ यश, IPS, एडीजी / एसटीएफ

  • श्री शैलेंद्र कुमार सिंह, महाप्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा एवं चेयरमैन, SLBC

  • श्री सुजीत पांडेय, IPS, एडीजी, जोन

संपर्क: मीडिया सेल — माइक्रोफाइनेंस एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश (उपमा)

Tags