विज्ञान नगरी में साइ-मैक्स थिएटर का भव्य उद्घाटन, मंत्री जयवीर सिंह ने किया लोकार्पण

Grand inauguration of Cy-Max Theater in Science City, Minister Jaiveer Singh inaugurated it.
 
विज्ञान नगरी में साइ-मैक्स थिएटर का भव्य उद्घाटन, मंत्री जयवीर सिंह ने किया लोकार्पण

लखनऊ। आंचलिक विज्ञान नगरी में स्थापित अत्याधुनिक साइ-मैक्स फुल डोम थिएटर का उद्घाटन आज पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने किया। इस नई सुविधा को लखनऊ की जनता, विशेष रूप से विद्यार्थियों और युवाओं को विज्ञान से जोड़ने के उद्देश्य से समर्पित किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (NBRI) के निदेशक डॉ. अजीत कुमार ससनी तथा राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के निदेशक विजय कुमार शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। राजधानी के अनेक स्कूलों के छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

uuui

700 से अधिक छात्रों ने देखा साइ-मैक्स शो, परिवारों ने भी दिखाया उत्साह

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के 700 से अधिक बच्चों और 300 से अधिक अभिभावकों एवं आगंतुकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने साइ-मैक्स थिएटर की विशाल डोम स्क्रीन पर प्रदर्शित फिल्म—ऑस्ट्रेलियाई समुद्री जीवन और कोरल रीफ पर आधारित प्रेरक शो—का रोमांचक अनुभव लिया। जीवंत दृश्य और इमर्सिव प्रोजेक्शन तकनीक ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

uyiuui

विज्ञान से युवाओं को जोड़ने का माध्यम बनेगा साइ-मैक्स: मंत्री जयवीर सिंह

अपने संबोधन में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि विज्ञान नगरी लगातार बच्चों और युवाओं को वैज्ञानिक सोच, प्राकृतिक विरासत और नवाचार की दुनिया से जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह नया साइ-मैक्स थिएटर प्रदेश के पर्यटन आकर्षण और शैक्षिक सुविधाओं में एक महत्वपूर्ण जोड़ साबित होगा।

iuiuuu

NBRI द्वारा विकसित वर्टिकल पार्क का भी उद्घाटन

कार्यक्रम के दौरान विज्ञान नगरी परिसर में NBRI द्वारा तैयार किए गए एक नए वर्टिकल पार्क का भी शुभारंभ किया गया। अतिथियों ने विज्ञान नगरी में स्थित अन्य वैज्ञानिक प्रदर्शनों का अवलोकन किया तथा बच्चों से संवाद कर उन्हें विज्ञान के प्रति जिज्ञासु एवं जागरूक बने रहने के लिए प्रेरित किया। परियोजना समन्वयक स्वरूप मंडल ने सभी अतिथियों, छात्रों और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया और निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

Tags