Powered by myUpchar
भारतीय संस्कृति में नारी को नारायणी का दर्जा - उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी
मंत्री तिवारी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हुए सर्वोदय आश्रम द्वारा प्रशिक्षण उपरांत सिलाई मशीन वितरण की सराहना की। कार्यक्रम में प्रशिक्षित 160 महिलाओं को सिलाई मशीनें दी गईं, जिससे 82 गांवों की महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा।
राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्या ने महिलाओं से अपनी शक्ति पहचानने का आह्वान किया और कहा कि राज्य महिला आयोग उनकी सेवा के लिए सदैव तत्पर है।
कार्यक्रम का आयोजन सर्वोदय आश्रम की अध्यक्ष उर्मिला श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर टाटा पावर के सुबोध दीक्षित, उषा इंटरनेशनल की उपाध्यक्ष रूपा टैटे, सहायक भूमि व्यवस्था आयुक्त डॉ. अशोक शुक्ला, एडवोकेट अभय शंकर गौड़, जिला पंचायत सदस्य संतोष देवी, कवियत्री ममता सिंह सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। संचालन विजय पांडे ने किया और विजय भाई ने धन्यवाद ज्ञापित किया।