दीपावली पर विधायक चंद्रभानु पासवान ने किया पार्टी पदाधिकारियों का सम्मान

MLA Chandrabhanu Paswan honored party office-bearers on Diwali.
 
दीपावली पर विधायक चंद्रभानु पासवान ने किया पार्टी पदाधिकारियों का सम्मान

मिल्कीपुर। दीपावली के पावन पर्व पर मिल्कीपुर के विधायक चंद्रभानु पासवान की ओर से पार्टी पदाधिकारी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। विधायक ने सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई देते हुए संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

समारोह में विधायक चंद्रभानु पासवान ने पार्टी के प्रति पदाधिकारियों की निष्ठा, समर्पण, कर्मठता और निरंतर सक्रिय योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और पार्टी की निरंतर प्रगति में प्रत्येक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी की भूमिका महत्वपूर्ण है।

0000

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का परिश्रम, आपसी एकजुटता और संगठन के प्रति अटूट समर्पण ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। भाजपा में संगठन सर्वोपरि है और कार्यकर्ता पार्टी का गौरव हैं। जनसेवा के संकल्प के साथ सभी को संगठन को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर सक्रिय रहना चाहिए।

---

मिल्कीपुर में जीत के बाद बढ़ा विधायक का राजनीतिक कद

गौरतलब है कि मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी नेतृत्व ने चंद्रभानु पासवान पर भरोसा जताया था। सपा का गढ़ माने जाने वाले मिल्कीपुर में उनकी जीत को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना गया। इसके बाद से क्षेत्र में उनकी सक्रियता और जनसंपर्क लगातार चर्चा में रहे हैं। क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के साथ वे जनता के बीच अपनी पहुंच मजबूत करने में जुटे हैं।

कार्यक्रम में पहुंचे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी विधायक के प्रति अपना विश्वास जताया। संवाददाता से बातचीत में कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके लिए यह सौभाग्य की बात है कि उन्हें ऐसा विधायक मिला है, जिसका परिवार मिल्कीपुर के लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा रहता है। समारोह के अंत में विधायक चंद्रभानु पासवान ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दीपावली की मंगलमय शुभकामनाएं दीं तथा संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और सक्रियता बनाए रखने की अपील की।

Tags