जनसुनवाई में विधायक चंद्रभानु पासवान ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं
जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। विधायक ने एक-एक कर सभी की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक शिकायत की उचित जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को अपनी समस्या के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

विधायक चंद्रभानु पासवान ने कहा कि क्षेत्र की जनता की हर आवाज उनके लिए महत्वपूर्ण है। जनसेवा उनके लिए केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक संकल्प है। जनता ने जिस भरोसे के साथ उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है, उस विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ आम नागरिकों की व्यक्तिगत और स्थानीय समस्याओं का समाधान कराना भी जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। किसी भी व्यक्ति को अपनी समस्या के समाधान के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
विधायक ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं को सीधे उनके संज्ञान में लाएं, ताकि संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई कराई जा सके।जनसुनवाई के दौरान विधायक के सहयोगियों के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
