एमएलसी प्रत्याशी अजय सिंह ने बलरामपुर में चलाया जनसंपर्क अभियान, शिक्षकों से मांगा प्रथम वरीयता का वोट

वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय और अल्पसंख्यक विद्यालयों की समस्याओं को सदन में उठाने का किया वादा

 
rfy6

बलरामपुर। गोरखपुर-अयोध्या स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव में वित्तविहीन शिक्षक संघ के प्रत्याशी अजय सिंह ने गुरुवार को बलरामपुर जनपद के सैकड़ों विद्यालयों का दौरा कर शिक्षकों से जनसंपर्क किया और अपने पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान, वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय और उनके अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया।

अजय सिंह ने कहा कि उन्होंने हमेशा शिक्षकों के हितों के लिए संघर्ष किया है और आगे भी उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा, “यदि मैंने शिक्षकों के हित में संघर्ष किया है, तो शिक्षक साथी मुझे प्रथम वरीयता का वोट देकर समर्थन जरूर देंगे।” उन्होंने जोर देते हुए कहा कि शिक्षकों के मुद्दों पर उनकी लड़ाई लगातार जारी रहेगी और समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय का मुद्दा उठाने का भरोसा

एमएलसी प्रत्याशी ने कहा कि यह चुनाव किसी राजनीतिक दल का चुनाव नहीं, बल्कि शिक्षकों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए आवाज उठाने वाला प्रतिनिधि चुनने का अवसर है। उन्होंने कहा कि शिक्षक वर्ग जागरूक है और वह अपने हितों के आधार पर सही निर्णय लेने में सक्षम है।

अजय सिंह ने वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय को स्थायी अधिकार दिलाने की मांग को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि वह शुरुआत से ही इस मुद्दे पर संघर्ष करते रहे हैं। निर्वाचित होने पर सदन में उनका पहला मुद्दा वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय और अधिकारों से जुड़ा होगा।

उन्होंने अल्पसंख्यक विद्यालयों के शिक्षकों से भी समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक विद्यालयों से जुड़ी समस्याओं को निर्भीकता से उठाने के साथ शिक्षकों को उनके अधिकार दिलाने के लिए प्रयास करेंगे। शिक्षकों के मताधिकार और उनके हितों से जुड़े विषयों पर भी उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

जनसंपर्क अभियान में शामिल रहे शिक्षक एवं पदाधिकारी

जनसंपर्क अभियान के दौरान दिनेश मिश्र, जन्मेजय, राघवेंद्र, रमेश तिवारी, बीपी पाण्डेय, जिलाध्यक्ष आरबी सिंह, विष्णु सिंह, नटवरलाल यादव, पलटू प्रसाद प्रजापति, गोकर्ण लाल प्रजापति, कमल पांडेय, डालमणि पाठक, बीएन सिंह और मुन्नू तिवारी सहित महासभा के पदाधिकारी तथा सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।

इस दौरान उपस्थित शिक्षकों और पदाधिकारियों ने अजय सिंह के समर्थन में जनसंपर्क अभियान को तेज करने तथा उन्हें विजयी बनाने के लिए लगातार प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया।

Tags