एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज बलरामपुर : संस्कृत विभाग में शिक्षक–अभिभावक गोष्ठी आयोजित
M.L.K. PG College Balrampur: Sanskrit department organized a teacher-parent seminar
Mon, 1 Dec 2025
एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज, बलरामपुर के संस्कृत विभाग द्वारा सोमवार को स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षक–अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे.पी. पांडे के निर्देशन एवं विभागाध्यक्ष पूजा मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया। गोष्ठी में शैक्षणिक उन्नयन को लेकर अभिभावकों और शिक्षकों से महत्वपूर्ण सुझाव आमंत्रित किए गए।

बैठक के दौरान कक्षा में 75% उपस्थिति की अनिवार्यता, विभिन्न कार्यक्रमों में छात्रों की सहभागिता, पाठ्यक्रम से जुड़ी कठिनाइयाँ, पुस्तक उपलब्धता, तथा शैक्षिक भ्रमण जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. अवनीन्द्र दीक्षित ने अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उन्हें अपने पाल्यों की समस्याओं को समझने के लिए संवेदनशील और जागरूक रहने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि कई बार छात्र अपने मन की बातें अभिभावकों से ही सबसे पहले साझा करते हैं, इसलिए अभिभावकों को अपने बच्चों के लिए समय अवश्य निकालना चाहिए।
कार्यक्रम में विभाग के स्नातक एवं परास्नातक वर्गों के छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
