MLK पीजी कॉलेज के छात्रों ने नैनीताल और कौसानी से एकत्रित की दुर्लभ वनस्पतियाँ
बलरामपुर। जनपद बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं द्वारा पिछले सप्ताह (28 अक्टूबर से 4 नवंबर 2025) आयोजित शैक्षणिक भ्रमण के दौरान उत्तराखण्ड राज्य के नैनीताल, कौसानी और रानीखेत के विभिन्न स्थानों से एकत्रित की गई दुर्लभ प्रजाति की वनस्पतियों को गुरुवार, 6 नवंबर को विधिवत संरक्षित किया गया।
संरक्षण कार्य और पौधारोपण
महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में गुरुवार को इन पौधों के संरक्षण का कार्य किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से शामिल थे:
-
प्रो जे पी पाण्डेय (महाविद्यालय के प्राचार्य)
-
प्रो डी. डी. तिवारी (पूर्व विभागाध्यक्ष, वनस्पति विज्ञान विभाग एवं प्राचार्य, गायत्री विद्यापीठ रिसिया, बहराइच)
-
डॉ राजीव रंजन (विभागाध्यक्ष, वनस्पति विज्ञान)
-
डॉ मो० अकमल, डॉ शिव महेन्द्र सिंह, श्रवण कुमार, राहुल कुमार, राहुल यादव, डॉ वीर प्रताप, सौम्या शुक्ला, राशी सिंह और रिया पांडेय।
इस अवसर पर, दोनों महाविद्यालयों के प्राचार्य और विभागाध्यक्षों द्वारा कुछ दुर्लभ प्रजाति के पौधों जैसे टेक्सस बेकाटा और क्रिप्टोमेरिया जेपोनिका का रोपण भी किया गया।

शैक्षणिक महत्व के नमूने
विभागाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन ने बताया कि सात दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण में छात्र-छात्राओं ने अध्ययन के लिए कई दुर्लभ वनस्पतियों के नमूने एकत्रित किए। ये नमूने एमएससी और बीएससी की प्रायोगिक एवं सैद्धांतिक कक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
संग्रहित किए गए प्रमुख पौधों के नमूनों में शामिल हैं:
-
सिलेजिनेला
-
प्लेजियोकाजमा
-
ज़िगो बाईलोबा
-
इक्वीसिटम
-
सिड्रस देवदारा
-
क्लेडोनिया
-
मार्केनशिया
-
पिट्टोस्फोरम इरियोकार्पम

शैक्षणिक भ्रमण में शामिल छात्रों—मोहम्मद फैज, सौम्य पाण्डे, उपेन्द्र पाण्डे, रिचा उपाध्याय, इप्सिता, फूलमती, बसंती, अंबिका, सौम्या और अदिति—का इन वनस्पतियों के नमूने एकत्रित करने में विशेष और कठिन परिश्रम रहा।
