एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज में वाद-विवाद प्रतियोगिता: सुधांशु पाठक ने जीता प्रथम स्थान

Debate Competition at MLK PG College: Sudhanshu Pathak Wins First Place
 
sdzvs
बलरामपुर। एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज में नवंबर माह के पाठ्य सहगामी कार्यक्रमों के क्रम में 18 नवंबर की देर शाम को हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ज़ोरदार बहस

प्रतियोगिता का विषय आज के दौर के सबसे महत्वपूर्ण विषयों में से एक था शिक्षा क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) शिक्षक की भूमिका को समाप्त कर देगी।"कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उपयोगिता, सीमाएँ और शिक्षा के भविष्य पर इसके प्रभाव को तर्कपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। छात्रों ने पक्ष और विपक्ष दोनों में अपने विचारों को प्रभावशाली शैली में अभिव्यक्त किया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में तार्किक अभिव्यक्ति, आलोचनात्मक चिंतन और तकनीकी जागरूकता को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. प्रखर त्रिपाठी ने किया।

 परिणाम और सम्मान

निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के अभिव्यक्ति कौशल, तर्क शक्ति और प्रस्तुति शैली के आधार पर परिणाम घोषित किए।

स्थान प्रतिभागी का नाम कक्षा/वर्ष
प्रथम सुधांशु पाठक बी.ए. प्रथम वर्ष
द्वितीय शुमाइला कय्यूम बी.ए. तृतीय वर्ष
तृतीय अनुराग मिश्र बी.एससी.

विजयी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 प्राचार्य का प्रोत्साहन

कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर जनार्दन प्रसाद पाण्डेय ने इस अवसर पर कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में रचनात्मकता एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ाती हैं। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों तथा आयोजकों को बधाई दी।

इस आयोजन में कुलानुशासक महोदया प्रो. वीणा सिंह, सांस्कृतिक निदेशिका प्रो. रेखा विश्वकर्मा, प्रो. विमल प्रकाश वर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर दिनेश कुमार मौर्य, डॉ. ऋषि रंजन पांडेय, डॉ प्रमोद कुमार यादव, श्रीमती कृतिका तिवारी, श्री संदीप कुमार यादव, श्री दिनेश कुमार, मानसी पटेल, कमलेश चौरसिया एवं अनिल कुमार पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Tags