एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज बलरामपुर में स्नातक छात्रों की एनर्जी मूल्यांकन परीक्षा 5 दिसंबर से
बलरामपुर। एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज में अध्ययनरत स्नातक वर्गों के छात्र-छात्राओं के लिए एनर्जी मूल्यांकन परीक्षा 05 दिसंबर से शुरू होगी। यह परीक्षा महाविद्यालय में तीन अलग-अलग पालियों में आयोजित की जाएगी।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे.पी. पाण्डेय ने बताया कि इस आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मक लेखन क्षमता विकसित करना, उनकी सीखने की प्रक्रिया को मजबूत बनाना तथा उनके मजबूत और कमजोर पक्षों की पहचान में सहायता करना है।

आंतरिक मूल्यांकन के तहत स्नातक बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए और बीसीए प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षा 05 से 08 दिसंबर तक संपन्न होगी। सभी विषयों और सेमेस्टर के अनुसार विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम महाविद्यालय द्वारा पहले ही जारी किया जा चुका है।
परीक्षा तीन पालियों में आयोजित होगी—
-
प्रथम पाली: 09:30 बजे से 11:00 बजे तक
-
द्वितीय पाली: 12:00 बजे से 01:30 बजे तक
-
तृतीय पाली: 02:30 बजे से 04:00 बजे तक
महाविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से समय से उपस्थित होकर परीक्षा को सफल बनाने की अपील की है।
