एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज में आशुभाषण प्रतियोगिता सम्पन्न, सुमायला कयूम रहीं प्रथम

Extempore speech competition concluded at MLK PG College, Sumaila Qayyum stood first.
 
huioui
एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज के सभागार में शुक्रवार को पाठ्य सहगामी गतिविधियों के तहत आशुभाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न सामयिक एवं प्रेरणादायी विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस प्रतियोगिता में बीए 5वें सेमेस्टर की छात्रा सुमायला कयूम ने प्रथम स्थान हासिल किया

hjluh

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे.पी. पाण्डेय के मार्गदर्शन और प्रो. एस.पी. मिश्र के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने “पर उपदेश कुशल बहुतेरे”, “समय प्रबंधन की कला”, “रोज़गार बनाम स्वरोज़गार”, “जो बोओगे वही काटोगे”, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भविष्य”, “डिग्री नहीं कौशल” तथा “सकारात्मक मानसिकता की शक्ति” जैसे विषयों पर प्रभावी रूप से अपने विचार व्यक्त किए।

hgiu

कार्यक्रम की मुख्य नियंत्रक प्रो. वीणा सिंह एवं सांस्कृतिक निदेशक प्रो. रेखा विश्वकर्मा ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। निर्णायक मंडल में डॉ. स्वदेश भट्ट, डॉ. ए.के. दीक्षित और डॉ. संदीप कुमार शामिल रहे, जिन्होंने प्रस्तुति और विषय-वस्तु के आधार पर विजेताओं का चयन किया।


द्वितीय स्थान बीए प्रथम सेमेस्टर के सुधांशु पाठक और तृतीय स्थान बीएससी तृतीय सेमेस्टर के अंश श्रीवास्तव ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वीर प्रताप सिंह ने किया। आयोजन के दौरान डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. सेंकी रुहेला और लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Tags