एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज में ‘मेहंदी रचे हाथ’ प्रतियोगिता सम्पन्न, शाइस्ता खातून रहीं प्रथम

The 'Mehndi Rache Haath' competition concluded at MLK PG College, with Shaista Khatoon winning first place.
 
Snnene

एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज में गुरुवार को मासिक गतिविधियों के अंतर्गत ‘मेहंदी रचे हाथ’ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतिस्पर्धा में शाइस्ता खातून ने पहला स्थान हासिल करते हुए सबका ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे. पी. पाण्डेय के मार्गदर्शन में तथा डॉ. वंदना सिंह के संयोजकत्व में किया गया। प्राचार्य प्रो. पाण्डेय, मुख्य नियंत्रक प्रो. वीणा सिंह और सांस्कृतिक निदेशक प्रो. रेखा विश्वकर्मा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
निर्णायक मंडल में शामिल डॉ. अर्चना शुक्ला, डॉ. मनोज सिंह और मणिका मिश्रा ने मूल्यांकन के बाद निम्न परिणाम घोषित किए—
प्रथम स्थान: शाइस्ता खातून (बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर)
द्वितीय स्थान: कैसर जहाँ (बी.ए. पंचम सेमेस्टर)
तृतीय स्थान: सृष्टि पाण्डेय (एम.ए. तृतीय सेमेस्टर)
कार्यक्रम में प्रो. एस.पी. मिश्र, डॉ. शकुंतला सिंह, डॉ. सुनील कुमार शुक्ल और प्रतीची सिंह भी उपस्थित रहीं।
प्रतियोगिता ने छात्राओं की कला और सृजनशील अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करते हुए कॉलेज की सांस्कृतिक गतिविधियों में एक और सफल अध्याय जोड़ा।

Tags