एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज बलरामपुर में चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न, सुरेन्द्र यादव और कृति शुक्ला रहे विजेता

A painting competition was held at M.L.K. PG College, Balrampur, where Surendra Yadav and Kriti Shukla were the winners. 
 
A painting competition was held at M.L.K. PG College, Balrampur, where Surendra Yadav and Kriti Shukla were the winners.

एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज बलरामपुर के सभागार में शुक्रवार को मासिक गतिविधियों के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने रचनात्मकता और कलात्मक कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस प्रतिस्पर्धा में सुरेन्द्र यादव और कृति शुक्ला ने प्रथम स्थान अर्जित किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे.पी. पाण्डेय के निर्देशन तथा डॉ. अनुज सिंह के संयोजन में प्रतियोगिता दो वर्गों—स्केचिंग और रंग भरो—में आयोजित की गई। निर्णायक मंडल में डॉ. अल्पना परमार, डॉ. सीमा पाण्डेय और डॉ. मनीज सिंह शामिल रहे।

ijopioj

स्केचिंग वर्ग के परिणाम:

  • प्रथम स्थान: सुरेन्द्र यादव (बीए 5th सेमेस्टर)

  • द्वितीय स्थान: सोनल शर्मा (बीएड 1st)

  • तृतीय स्थान: तृप्ति पाठक (बीए 1st)

रंग भरो वर्ग के परिणाम:

  • प्रथम स्थान: कृति शुक्ला (बीएड 1st)

  • द्वितीय स्थान: शगुन पाठक (बीएड 1st)

  • तृतीय स्थान: प्रिया गिरी (बीए 1st)

विजयी प्रतिभागियों को मुख्य नियंत्रक प्रो. वीणा सिंह और सांस्कृतिक निदेशक प्रो. रेखा विश्वकर्मा द्वारा मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. विनीत कुमार, लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान, डॉ. शकुंतला सिंह, सीमा पाण्डेय और प्रो. प्रतीची सिंह उपस्थित रहीं।

Tags