एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज बलरामपुर में पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे.पी. पाण्डेय, मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह एवं सांस्कृतिक निदेशक प्रो. रेखा विश्वकर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।पुरस्कृत प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. पाण्डेय ने कहा कि पुरस्कार समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, परिश्रम और प्रतिभा को मान्यता देना है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने, उपलब्धियों का उत्सव मनाने तथा दूसरों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने का कार्य करते हैं। यह सफलता को स्वीकारने और सराहने का एक सशक्त मंच है।मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह एवं सांस्कृतिक निदेशक प्रो. रेखा विश्वकर्मा ने भी सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अंतरसंकाय प्रतियोगिता के परिणाम
-
एकल गायन:
-
प्रथम – विज्ञान संकाय
-
द्वितीय – बी.एड.
-
तृतीय – कला संकाय
-
-
समूह गायन:
-
प्रथम – कला संकाय
-
द्वितीय – विज्ञान संकाय
-
तृतीय – वाणिज्य संकाय
-
-
एकल नृत्य (छात्रा वर्ग):
-
प्रथम – कला संकाय
-
द्वितीय – बी.एड.
-
तृतीय – विज्ञान संकाय
-
-
एकल नृत्य (छात्र वर्ग):
-
प्रथम – वाणिज्य संकाय
-
द्वितीय – कला संकाय
-
तृतीय – बी.एड.
-
-
समूह नृत्य:
-
प्रथम – कला संकाय
-
द्वितीय – बी.एड.
-
तृतीय – विज्ञान संकाय
-

इसके अतिरिक्त मासिक प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों, खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं विशिष्ट छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान एवं डॉ. सुनील कुमार शुक्ल ने किया।

इस अवसर पर प्रो. अरविंद द्विवेदी, प्रो. एस.पी. मिश्र, प्रो. अशोक कुमार, डॉ. एस.के. त्रिपाठी, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. सद्गुरु प्रकाश, डॉ. आलोक शुक्ल, डॉ. लवकुश पाण्डेय, डॉ. अवनीन्द्र दीक्षित, डॉ. स्वदेश भट्ट, डॉ. बी.एल. गुप्त, राहुल कुमार, कृतिका तिवारी एवं श्रीनारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।

