एम.एल.के.पी.जी. कॉलेज, बलरामपुर: एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रिया कश्यप अव्वल
M.L.K.P.G. College, Balrampur: Priya Kashyap tops in solo dance competition
Wed, 26 Nov 2025
एम.एल.के.पी.जी. कॉलेज, बलरामपुर के सभागार में बुधवार को आयोजित एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में बीए तृतीय सेमेस्टर की प्रिया कश्यप ने ‘नगाड़े संग ढोल बाजे’ गीत पर दमदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे.पी. पाण्डेय के निर्देशन और मणिका मिश्र के संयोजन में छात्र एवं छात्रा वर्ग के लिए प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह तथा आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. एस.पी. मिश्र ने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सांस्कृतिक निदेशक प्रो. रेखा विश्वकर्मा ने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजन टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल—विभागाध्यक्ष (मनोविज्ञान) डॉ. स्वदेश भट्ट, एनसीसी एसोसिएट ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान और संयोजक मणिका मिश्रा—ने प्रस्तुतियों, तालमेल और गीत चयन के आधार पर विजेताओं का चयन किया।
प्रतियोगिता परिणाम (छात्रा वर्ग)
प्रथम स्थान: प्रिया कश्यप, बीए 3rd सेमेस्टर
द्वितीय स्थान: उन्नति (बीए 1st सेमेस्टर) एवं स्नेहा गुप्ता (संयुक्त)
तृतीय स्थान: मुस्कान सोनी, बीएससी 1st सेमेस्टर
प्रतियोगिता परिणाम (छात्र वर्ग)
प्रथम स्थान: अजय शर्मा, बीकॉम 3rd सेमेस्टर
द्वितीय स्थान: सौरभ शुक्ला, बीए 3rd सेमेस्टर
तृतीय स्थान: कोई प्रतिभागी उपयुक्त नहीं पाया गया
कार्यक्रम में डॉ. तारिक कबीर, डॉ. दिनेश कुमार मौर्य, डॉ. शकुंतला सिंह, डॉ. पूजा मिश्रा, डॉ. शिव महेन्द्र सिंह, गौरी पूरी, सौम्या शुक्ला, प्रतीची सिंह, राशि सिंह और मनीषा तिवारी सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
