एम.एल.के.पी.जी. कॉलेज, बलरामपुर: संस्कृत निबंध लेखन प्रतियोगिता सफलतापूर्वक सम्पन्न

M.L.K.P.G. College, Balrampur: Sanskrit Essay Writing Competition Successfully Concluded
 
M.L.K.P.G. College, Balrampur: Sanskrit Essay Writing Competition Successfully Concluded

एम.एल.के.पी.जी. कॉलेज, बलरामपुर में पाठ्य सहगामी गतिविधियों के अंतर्गत संस्कृत निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने "परोपकाराय सतां विभूतयः" विषय पर अपनी अभिव्यक्ति, भाषा-प्रवीणता और रचनात्मक लेखन कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव रि. कर्नल संजीव कुमार वार्ष्णेय एवं प्राचार्य प्रो. जे.पी. पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कर्नल वार्ष्णेय ने श्लोक के अर्थ को स्पष्ट करते हुए कहा कि “सज्जनों की वास्तविक संपत्ति और सामर्थ्य सदैव परोपकार के लिए समर्पित होते हैं। महान व्यक्तित्व अपने ज्ञान, संसाधनों और शक्ति का उपयोग केवल स्वयं के लिए नहीं, बल्कि समाज के कल्याण के लिए करते हैं।” उन्होंने त्याग और सेवा को सच्ची महानता का मूल बताया

Sbbsb

प्राचार्य प्रो. जे.पी. पाण्डेय ने कर्नल वार्ष्णेय का स्वागत किया और सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. ए.के. दीक्षित तथा समन्वयक डॉ. पूजा मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में कुल 21 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Sbwbwbb
इस अवसर पर मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह, आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. एस.पी. मिश्र, सांस्कृतिक निदेशक प्रो. रेखा विश्वकर्मा, डॉ. आशीष लाल, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. अभयनाथ ठाकुर, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. ओमप्रकाश एवं लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान उपस्थित रहे।

Tags