मोबाइल मेडिकल यूनिट रवाना, मथुरा के बरसाना क्षेत्र के ग्रामीणों को मिलेगी नेत्र देखभाल सेवायें

Mobile Medical Unit Dispatched; Villagers in Mathura's Barsana Region to Receive Eye Care Services
 
मोबाइल मेडिकल यूनिट रवाना, मथुरा के बरसाना क्षेत्र के ग्रामीणों को मिलेगी नेत्र देखभाल सेवायें
बरसाना (मथुरा)। होंडा इंडिया फाउंडेशन (एचआईएफ) ने भक्तिवेदांत आई हॉस्पिटल के साथ साझेदारी में आज एक मोबाइल मेडिकल यूनिट को रवाना किया, जिसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के बरसाना और आसपास के 150 से अधिक गांवों में नेत्र देखभाल सेवाओं तक पहुंच को मजबूत करना है। इस फ्लैग-ऑफ समारोह में मथुरा की सांसद श्रीमती हेमा मालिनी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ होंडा इंडिया फाउंडेशन के ट्रस्टी विनय धिंगरा, एचएमएसआई  की डायरेक्टर सुश्री साचीमी ताकाता और होंडा इंडिया फाउंडेशन के ऑपरेटिंग ऑफिसर राजीव तनेजा भी उपस्थित रहे।

होंडा इंडिया फाउंडेशन के ट्रस्टी विनय धिंगरा ने कहा, “आंखों का स्वास्थ्य गरिमा, आत्मनिर्भरता और आजीविका की नींव है। होंडा इंडिया फाउंडेशन में हमारा मानना है कि स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच केवल भौगोलिक स्थिति पर आधारित विशेषाधिकार नहीं होनी चाहिए। भक्तिवेदांत आई हॉस्पिटल के साथ यह साझेदारी हमारे उस संकल्प को दर्शाती है,

जिसके तहत हम वंचित समुदायों तक सार्थक और निरंतर सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कई ग्रामीण क्षेत्रों में सीमित आवाजाही, जागरूकता की कमी और आर्थिक चुनौतियों के कारण समय पर नेत्र देखभाल सेवाओं तक पहुंच में देरी हो जाती है।

इस अंतर को पाटने के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट को सीधे लोगों के द्वार तक पहुंचाया जाएगा, जिससे क्षेत्र के अनुमानित 1,00,000 से अधिक निवासियों को लाभ मिलेगा। यह यूनिट निःशुल्क नेत्र जांच, प्राथमिक परामर्श और बुनियादी उपचार के साथ-साथ चश्मों की सुविधा भी प्रदान करेगी। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से होंडा इंडिया फाउंडेशन स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप और दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य पहलों का समर्थन जारी रखे हुए है।

Tags