सचल विज्ञान प्रदर्शनी – बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज में बच्चों ने जाना विज्ञान का नवाचार

Mobile Science Exhibition – Children learn about scientific innovation at Bakshi Ka Talab Inter College
 
Mobile Science Exhibition – Children learn about scientific innovation at Bakshi Ka Talab Inter College
लखनऊ:आंचलिक विज्ञान नगरी, राष्ट्रीय संग्रहालय परिषद (सांस्कृतिक मंत्रालय, भारत सरकार) की ओर से सचल विज्ञान प्रदर्शिनी का आयोजन 1 दिसंबर 2025 को बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज में किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य के संरक्षण और विज्ञान शिक्षक श्री हरीशचंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में छात्रों ने विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों को सरल तरीके से समझा।

 

इस मोबाइल विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने ऊर्जा, रासायनिक अभिक्रियाएं, ऊर्जा संरक्षण, उद्योग, संचार और परिवहन से जुड़े मॉडलों को करीब से देखा और समझा।प्रदर्शनी बस ने विज्ञान की जटिल अवधारणाओं को बच्चों के लिए सरल और रोचक रूप में प्रस्तुत किया।

विज्ञान एवं गणित प्रभारी श्री संजय से ने क्रियात्मक गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को नवाचार और प्रयोग से जोड़ते हुए मार्गदर्शन किया। विज्ञान शिक्षक श्री हरीशचंद्र सिंह चौहान ने कहा—विज्ञान और ज्ञान की कोई सीमा नहीं होती। यह सतत आगे बढ़ने वाली प्रक्रिया है।

सचल विज्ञान प्रदर्शिनी का उद्देश्य केवल विज्ञान पढ़ाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में शोध, नवाचार और समाज की समस्याओं के समाधान की चेतना विकसित करना है।”इस प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच को और मजबूत किया तथा उन्हें भविष्य में नवीन वैज्ञानिक मॉडल बनाने के लिए प्रेरित किया।

Tags